Amazon

Saturday, May 23, 2020

सेहत विभाग की टीम ने तीन मेडिकल दुकानों पर की दबिश, स्टॉक और रिकार्ड चेक किया

स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार सुबह रामपुरा शहर में स्थित तीन दवा विक्रेता दुकानों पर दबिश देकर दुकानों में रखा दवा का स्टाक तथा रिकार्ड चेक किया। करीब चार घंटे तक चली चेकिंग के दौरान जांच टीम को वहां से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। टीम द्वारा उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रामपुरा सिटी को शहर के कुछ मेडिकल स्टोरों में दवा की आड़ में नशा बेचे जाने की सूचना मिली थी।

सुचना के आधार पर थाना प्रभारी हरबंस सिंह तथा ड्रग इंस्पेक्टर गुणतास बांसल के नेतृत्व में दोनों विभागों की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब स्थानीय रामपुरा रोड स्थित सोनू मेडिकल एजेंसी, जय शिव शंकर मेडिकल स्टोर तथा फैक्टरी रोड स्थित मां लक्ष्मी मेडिकल एजेंसी पर दबिश दी गई। दोपहर करीब दो बजे तक चली जांच में उक्त दुकानों का रिकॉर्ड खंगालने के अलावा दुकानों में पड़े दवा के स्टाक की जांच भी की गई। थाना प्रभारी हरबंस सिंह तथा ड्रग इंस्पेक्टर गुणतास बांसल ने बताया कि चैकिंग के दौरान उक्त दुकानों से कोई भी आपत्तिजनक दवा नहीं मिली। ड्रग इंस्पेक्टर बांसल ने कहा कि कुछ दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। जिनके बारे में रिपोर्ट आने पर ही कुछ बताया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:14AM

No comments:

Post a Comment