Amazon

Saturday, May 23, 2020

स्टिकर व फ्लेक्स लगाकर काेराेना जागरूकता मुहिम शुरू

कोरोना वायरस को रोकने के लिए जिला पुलिस अाैर नेहरू युवा केंद्र मानसा की ओर से जागरूकता मुहिम की लड़ी को जारी रखते जिले के शहरों अाैर गांवों के संयुक्त स्थानों पर स्टिकर अाैर फ्लेक्स लगाने की मुहिम का आरंभ जिला पुलिस मुखी मानसा डॉ. नरिंदर भार्गव ने किया। डाॅ. भार्गव ने कहा कि बेशक लॉकडाउन में छूट दी जा रही है, परंतु इस मौके अाैर भी सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब लॉकडाउन में छूट दी गई तो दुकानदारों को कोरोना वायरस से रोकथाम संबंधित जानकारी देने के लिए टी शर्ट दी गई हैं जिन पर इस वायरस से सावधान रहने के नारे लिखे हुए हैं, जिससे आम लोग भी जागरूक हो सकें। उन्होंने इस बात पर तसल्ली जाहिर की कि अलग अलग मुहिम में समाज सेवी संस्थाअाें का बड़ा सहयोग रहा है।

नेहरू युवा केंद्र मानसा के सीनियर लेखाकार संदीप ने कहा कि उन्होंने विभाग के सीमित साधनों के द्वारा अाैर क्लबों के सहयोग के साथ विगत दो महीने से करोना वायरस को रोकने के लिए जहा जिला प्रशासन के साथ तालमेल रखते राशन बांटने, मास्क बनाकर गांव-गांव बांटने, सोशल मीडिया द्वारा जागरूक करने समेत अलग-अलग विधि के साथ इस मुहिम में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने के लिए अगले दिन में पेटिंग अाैर अलग-अलग तरह के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर शिक्षा विकास मंच के प्रधान हरदीप सिद्धू, नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर मनोज कुमार, सुखविंदर सिंह, लाडवीर सिंह धंजल ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन अाैर अलग-अलग विभागों, समाजसेवीं संस्थाअाें का इस मुहिम में बड़ा सहयोग रहा है,जिसके चलते कोरोना वायरस को नकेल डाली जा सकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:14AM

No comments:

Post a Comment