लॉकडाउन व कर्फ्यू दौरान बेशक सरकार की ओर से शराब की बिक्री पर पाबंदी रही लेकिन इस दौरान शराब पीने के शौकीनों ने अपनी आपूर्ति के लिए घरों में शराब की भट्टियां खोल दी। इसी का नतीजा है कि जिले में कर्फ्यू हटते ही शराब तस्करी के मामले अचानक बढ़ गए हैं। इनमें भी ज्यादातर मामले लाहन बरामदगी के हैं। पिछले पांच दिन में जिले में अलग अगल जगहों से 2900 लीटर लाहन बरामद हो चुकी है। वीरवार को भी बठिंडा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 340 लीटर लाहन बरामद कर अवैध शराब व नशीली दवाओं की तस्करी के सात अलग अलग मामले में दर्ज किये हैंं जिनमें महिला समेत आठ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
जिक्रयोग है कि कर्फ्यू मे छूट मिलने के बाद नशा तस्कर जिले में पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं, पिछले पांच दिन में जिले के अलग अगल थाना क्षेत्रों में नशा तस्करी के 47 मामले दर्ज हो चुके हैं, इन मामलों में 40 से अधिक आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जिसमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इनके अलावा अवैध शराब, नलीली गोलियां व हेरोइन तस्करी के मामले भी बढ़ी मात्रा में शामिल हैं।
कोरोनावायरस के चलते जारी देशव्यापी लॉकडाउन में अगर सबसे ज्यादा मांग किसी चीज की बढ़ी है तो वह है शराब। जब लॉकडाउन में शराब की बिक्री पर बैन लगा था, तो लोग अवैध तरीके से शराब बेच और खरीद रहे थे। इतना ही नहीं शराब के दाम पांच गुना तक बढ़ा दिए गए थे। ऐसे में शराब पीने वालों के लिए मानों जैसे मुसीबत आन पड़ी थी। जिसे देखते हुए ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में लोगो ने शराब की आपूर्ति के लिए अपने घरों में ही शराब निकालनी शुरु कर दी। उन्होंने अपने घरों में शराब की भट्ठियां लगाकर चोरी छिपे शराब निकालनी व बेचनी शुरु कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:14AM
No comments:
Post a Comment