पंजाब सरकार द्वारा श्रमिकों को गांव वापस भेजने के लिए तैयार की गई साइट अब काम नहीं कर रही है। इस कारण श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिहार सरकार ने भी साइट को बंद कर दिया है। साइटें बंद होने के बाद मजदूर वापस पुराने किराए के कमरों में लौटने शुरू हो गए हैं। कई श्रमिक ऐसे हैं, जिन्होंने 20 दिन पहले रजिस्ट्रेशन करवाई। उन्हें न तो मैसेज आ रहा है और न ही कोई जानकारी दी जा रही है कि गाड़ी कब चलेगी। करतारपुर, बेगोवाल, भुलत्थ के किसानों द्वारा श्रमिकों को लालच दिया जा रहा है और दबाव बनाया जा रहा कि कि उनके रहने, खाने-पीने का सारा इंतजाम करेंगे। वे कहीं न जाएं।
रजिस्ट्रेशन को 20 दिन हो गए, कोई मैसेज नहीं आ रहा
कालिया कॉलोनी निवासी सूर्या मिश्रा ने बताया कि जिनकी ट्रेन छूट गई, वे दोबारा से कमरों मे आ गए हैं। कुछ श्रमिक ऐसे हैं, जिनकी रजिस्ट्रेशन को 20 दिन का समय हो गया लेकिन उनको न तो कोई मैसेज आ रहा है और न ही कोई जानकारी दी जा रही है कि ट्रेन कब चलेगी। अब पंजाब सरकार की साइट भी काम नहीं कर रही है। साइट खुलती तो है, लेकिन सबमिट करने की बारी आती है तो साइट क्रैश हो जाती है। इससे ऐसा लग रहा है कि अब पंजाब सरकार बाकी बचे श्रमिकों को वापस गांव नहीं भेजना चाह रही। अगर ऐसा है तो कम से कम उन मजदूरों की रोटी का इंतजाम जरूर करें, जो इस समय बेघर और बेरोजगार हो गए हैं।
गांव तो जा नहीं सके अब खेतों में काम करेंगे
विजय, मंजय, रमाकांत तिवाड़ी ने बताया कि गांव जाने के लिए रजिस्ट्रेशन तो करवाई, लेकिन कोई मैसेज नहीं आया। जब दोबारा से रजिस्ट्रेशन करवानी चाही तो कैफे वाले ने बोला कि साइट खुल नहीं रही है। किसान मजदूरों को धान की फसल के लिए ढूंढ रहे थे तो उन्होंने हां कर दी। क्योंकि काम धंधा तो है नहीं और किसान खाने-पीने और रहने तक का इंतजाम कर रहे हैं। इससे उनके पास पैसे भी जाएंगे।
श्रमिकों का प्रशासन पर भरोसा नहीं, कहा- हमें जानबूझ कर नहीं भेज रहे
यूपी और बिहार जाने के लिए चाहे ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है लेकिन अब जो श्रमिक मौके पर पहुंच रहे हैं, उन्हें ये कहकर वापस भेजा जा रहा है कि ट्रेन फुल हो गई। श्रमिकों ने कहा कि 2 दिन से लगातार फ्लाईओवर के नीचे डेरा डाले हुए थे। मगर अब घर जाने की उम्मीद छोड़ ही। लगता है जानबूझ कर तंग किया जा रहा है ताकि वे वापस न जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2WVVBBy
May 17, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment