Amazon

Monday, January 4, 2021

फाजिल्का में 10 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान दिन में सिर्फ 10 मिनट हुए सूरज के दीदार

नववर्ष की आमद के साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। रविवार सुबह इलाके में सुबह 10 बजे तक धुंध और बादल छाए रहे। दोपहर को महज 15 मिनट सूर्यदेव के दर्शन हुए जिसके बाद धूप न निकलने की वजह से दिनभर ठिठुरन बनी रही।

शनिवार रात 10 बजे से ही जहां धुंध पड़ने लगी थी, वहीं रविवार सुबह 11 बजे धुंध खत्म हो गई, लेकिन बादलों के कारण दिन भर ठिठुरन अधिक रही। शहर में सुबह से शाम तक लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सेंकते रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विभाग द्वारा अगले दिनों फाजिल्का के इलाके में बरसात की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी।

वहीं बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में बेशक अधिक गिरावट दर्ज नहीं होगी, लेकिन बरसात के कारण ठंड बढ़ेगी। सिविल अस्पताल के डाॅ. अर्पित गुप्ता का कहना है कि आजकल लगातार बढ़ती ठंड के कारण खांसी-जुकाम, छाती जाम, गला खराब, इंफेक्शन के मरीजों की गिनती लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों को अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं जिला ट्रैफिक इंचार्ज हरकेश शर्मा ने कहा कि धुंध का प्रकोप बढ़ने लगा है। सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है इसलिए वाहन चालक वाहनों की रफ्तार पर कम रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fazilka had a minimum temperature of 10 degrees, the sun dipped just 10 minutes a day

https://ift.tt/38Z2nwu
January 04, 2021 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment