Amazon

Monday, January 4, 2021

दिल्ली आंदोलन के लिए 150 किसान रवाना

कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसानों द्वारा दिल्ली में आंदोलन किया जा रहा है। इसमें भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जत्था रविवार को सीतो गुन्नों के मुख्य बस स्टैंड से कांग्रेसी नेता रवि गोदारा के नेतृत्व में रवाना हुआ।

इस मौके पर किसानों ने नारेबाजी करते दिल्ली के लिए कूच किया। रवि गोदारा ने बताया कि पूरे देश के किसान कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते काले कानूनों को वापस नहीं ले रही है। किसानों ने दिल्ली की सभी सीमाएं घेर रखी हैं। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को सीतो गुन्नों तथा आसपास के गांवों से जत्थे में 150 किसान रवाना हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
150 farmers leave for Delhi movement

https://ift.tt/358zIE2
January 04, 2021 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment