शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने पब्लिकेशन विभाग से गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप गायब होने के मामले में एक सचिव और दो उपसचिव को सस्पेंड कर दिया। इनके अलावा 6 अन्य अफसरों को डिसमिस करने के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म, मेसर्स एसएस कोहली एंड एसोसिएट्स की सेवाएं भी खत्म कर दीं। एसजीपीसी ने यह फैसला वीरवार को अंतरिम कमेटी की मीटिंग में लिया।
मीटिंग अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आदेश पर बुलाई गई थी। बता दें कि अकाल तख्त के जत्थेदार की ओर से गठित 3 मेंबरी कमेटी ने जांच में पब्लिकेशन विभाग के रिकॉर्ड में गड़बड़ी के अलावा वहां से 328 पावन स्वरूप गायब होने की पुष्टि की थी। कमेटी ने वेस्ट अंगों से 186 पावन स्वरूप बनाए जाने की बात कही।
अकाल तख्त के जत्थेदार ने 24 अगस्त को एसजीपीसी को आदेश दिए थे कि वह एक हफ्ते में दोषियों पर कार्रवाई करे। एसजीपीसी प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने बताया कि मीटिंग में सर्वसम्मति से एसजीपीसी के मुख्य सचिव डाॅ. रूप सिंह का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। मीटिंग में धर्म प्रचार कमेटी के सचिव मनजीत सिंह को भी सस्पेंड करने का फैसला लिया गया।
लौंगोवाल ने कहा कि अंतरिम कमेटी ने कई अधिकारियों और मुलाजिमों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। ये कानूनी कार्रवाई पूरी करने के लिए एसजीपीसी महासचिव हरजिंदर सिंह धामी की अगुवाई में सब-कमेटी बनाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gBTLxM
August 28, 2020 at 04:59AM
No comments:
Post a Comment