Amazon

Monday, August 31, 2020

मंत्री के कथित ऑडियो पर एसपी ने कराया अज्ञात पर केस, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव के कथित ऑडियो मामले में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को ऑडियो आने के कुछ घंटे बाद जहां महेंद्रगढ़ की एसपी सुलोचना गजराज का तबादला हाे गया, वहीं उन्होेंने चार्ज छोड़ने से पहले शहर थाने में रात 11:55 बजे अज्ञात के खिलाफ दंगा भड़काने व अपमान का केस दर्ज करा दिया। मामला गृह मंत्री अनिल विज तक पहुंच गया है। विज ने कहा है कि इसकी जांच स्टेट क्राइम ब्रांच से कराएंगे। उन्हांेने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

एफआईआर में बताया गया है कि शिकायतकर्ता सुलोचना गजराज महेंद्रगढ़ में एसपी हैं। 29 अगस्त को पुलिस प्रवक्ता को एक ऑडियो क्लिप मिली, जिसमें एक व्यक्ति अपने आपको मंत्री कह कर प्रशासन व शिकायतकर्ता के खिलाफ अपमानजनक और भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है। ऑडियो क्लिप में प्रशासन को निकम्मा एवं भ्रष्ट बताया गया है। शिकायतकर्ता के खिलाफ आम पब्लिक को भड़काने का काम किया जा रहा है।

ऑडियाे में शिकायतकर्ता पर भ्रष्ट होने, अविश्वसनीय एवं अपराधियों व असामाजिक तत्वों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता असामाजिक तत्वों को फायदा पहुंचाती हैं। एफआईआर में बताया गया कि ऑडियो क्लिप से यह स्पष्ट होता है कि यह कथित व्यक्ति शिकायतकर्ता के ऊपर दबाव बनाकर अपने अनुसार काम कराना चाहता है। इसलिए भारतीय दंड एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इन धाराओं में केस हुआ दर्ज :

  • 153: ऐसा कार्य, जिसके उकसावे से दंगा भड़कने की आशंका हो।
  • 504: ऐसा अपमान करना, जिससे शांति भंग होने की संभावना हो।
  • 186: सरकारी कार्य में बाधा।
  • 66ए: इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ऐसी सूचना प्रेषित करना, जिसका उद्देश्य किसी के चरित्र हनन का हो।
  • 500: मानहानि करना।

अभी मेरा बोलना उचित नहीं: मंत्री ओमप्रकाश

क्षेत्र में क्राइम पर पुलिस को कठघरे में खड़ा करने वाले राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने दो दिनों से चल रहे ऑडियो वायरल के घटनाक्रम में पहली बार अपनी बात रखी। उन्होंने कहा है कि मेरा कभी किसी की भावना को ठेस पहुंचाना या किसी को नीचा दिखाना उद्देश्य नहीं रहा। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बारे में अब तक मुझ से कोई संपर्क नहीं किया गया है। पुलिस जांच चल रही होगी। इस स्टेज पर अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसपी सुलोचना गजराज और राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव।

https://ift.tt/3gHKHrg
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment