जिले में बुधवार को कोरोना के 79 नए मरीज सामने आए जबकि हाजीपुर के गांव लोलता के एक 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1224 हो गई है, जबकि 33 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 292 एक्टिव केस हैं। उधर, सेहत विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले में आज 1540 लोगों के सैंपल लिए। अब तक जिले में कुल 54,038 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 49,346 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिले में 899 मरीज कोरोना को मात चुके हैं। आज सिविल सर्जन दफतर में तैनात स्टाफ मेंबर्स के सैंपल लिए गए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिस मरीज की मौत हुई है, वह हाजीपुर के नजदीक पड़ते गांव लोलता से संबंधित था और उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
इसके अलावा जिन लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, उनमें होशियारपुर शहर से संबंधित 48, हारटा बडला से 5, बुढ्ढावड़ से 3, पोसी से 4, गढ़शंकर से 6, टांडा से एक, दसूहा से 4, चक्कोवाल से 2, भूंगा से एक, हाजीपुर से 3 और माहिलपुर से 2 मरीज शामिल हैं।
2 स्टाफ सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एचडीएफसी की ब्रांच आज रहेगी बंद
जानकारी के मुताबिक मिनी सचिवालय के पास मौजूद एचडीएफसी बैंक की ब्रांच को प्रबंधकों ने कोरोना महामारी के कारण 2 दिन 26 व 27 अगस्त के लिए बंद कर दिया है। इसके चलते आज पूरा दिन बैंक की यह ब्रांच बंद रही। ब्रांच मैनेजर विशाल शर्मा ने बताया कि उनके स्टाफ के 2 मेंबर्स की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है,जिस कारण बुधवार और वीरवार के लिए ब्रांच को बंद किया गया है। शुक्रवार से आम दिनों जैसे काम फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
गढ़शंकर शहर में अब तक 89 पॉजिटिव केस
गढ़शंकर शहर में कोरोना संक्रमण से एक पुलिस अधिकारी के 78 वर्षीय पिता की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने बाद हालत बिगड़ने पर वहां उपचार के लिए दाखिल करवाया गया था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मृतक का गढ़शंकर में संस्कार किया गया। शहर में यह दूसरी मौत है। अगर गढ़शंकर तहसील की बात करें तो 3 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। उधर, आज गढ़शंकर शहरी क्षेत्र में एक और कोरोना पाॅजिटिव मामले की पुष्टि हुई है।
इससे शहर में कोरोना पाॅजिटिवों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है जबकि 48 एक्टिव मामले हैं। आज गढ़शंकर में कुल 144 संदिग्धों के सैंपल लिए गए और 14 को होम क्वारेंटाइन किया गया। उधर, एसएमओ पोसी डाॅ. रघुवीर सिंह ने बताया कि ब्लाॅक पोसी के तहत 73 संदिग्धों के सैंपल लिए और 14 को होम क्वारेंटाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग की तरफ से लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है।
शामचौरासी के वार्ड नं. 6 में मिला कोरोना पॉजिटिव केस
शाम चौरासी के वार्ड नंबर 6 में कोरोना का 8वां मरीज मिला है। उसे इलाज के लिए 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल भेजा है। इस दाैरान सूसा सेहत केंद्र की टीम बलविंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, मंजीत सिंह, गुरपाल सिंह, मनजीत कौर, कुलदीप कौर, बलजीत कौर, विंदर कौर, जसविंदर कौर, सुरेंद्र कौर रायपुर, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। सेहत विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सरकारी द्वारा जारी हिदायतों के पालन की अपील की है।
दातारपुर : 147 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
22 अगस्त को दातारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे हेल्थ विभाग ने कैंप लगाकर 235 लोगों के सैंपल लिए थे। उनमें से 147 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि 88 लोगों के रैपिड टेस्ट करके उसी दिन रिपोर्ट दे दी गई थी, जिनमें से दो की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी जबकि बाकि 147 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल हुए थे। इनकी रिपोर्ट चार दिन बाद आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aYTCTO
August 27, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment