Amazon

Sunday, August 30, 2020

2 फ्रंटलाइन वर्करों, 2 गर्भवती महिलाओं मां व बेटा-बेटी समेत 57 नए पॉजिटिव, फिरोजपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 1871

शनिवार को 57 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1871 हो गई है। अब नए आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 2 गर्भवती महिलाएं, 2 फ्रंटलाइन वर्कर तो छावनी निवासी एक महिला व उसका बेटा बेटी शामिल हैं। अब जिले में कुल 1871 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 1103 घरों को लौट चुके हैं तो 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही अब जिले में कुल 735 केस एक्टिव है।
शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में बस्ती शेखां वाली निवासी 26 वर्षीय गर्भवती महिला, गांव भुपे वाला निवासी 22 वर्षीय गर्भवती महिला,गांव कुटी वाला निवासी 26 वर्षीय फ्रंटलाइन वर्कर, गांव गोखी वाला निवासी 30 वर्षीय फ्रंटलाइन वर्कर तो छावनी की गली नंबर 10 निवासी 50 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय बेटी तो 20 वर्षीय बेटे सहित कुल 57 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कर हाई रिस्क पर्सन की सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुक्तसर में 59 नए संक्रमित 25 स्वस्थ होकर लौटे घर
जिला मुक्तसर में शनिवार काे 59 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं, जिनमें से 10 मुक्तसर, 22 जिला जेल, 8 मलोट, 8 गिद्दड़बाहा, 1 रुपाणा, 1 गुरुसर जोधा, 3 बादल, 1 लंबी, 1 सिखवाला, 1 सुखना, 1 सूरेवाला, 1 कोटली संघर, 1 घुम्यारा गांव से संबंधित हैं। जिले में अब तक कोरोना के कारण 8 मौते हो चुकी हैं। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि 26 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

अब जिले में 267 एक्टिव मरीज हैं। अब तक कुल 558 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 23299 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं जिसमें से 20396 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि 2096 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी हैं। डॉ. एचएन सिंह ने कहा कि सेहत विभाग द्वारा कोविड-19 संबंधी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है ताकि कोई भी कोरोना पीड़ित छुपा न रह सकें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वॉयरस से बचाव के लिए मॉस्क पहनकर रखा जाएं व आपसी दूरी बनाकर रखी जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
57 new positives including 2 frontline workers, 2 pregnant women mother and son-daughter, Corona patients number 1871 in Ferozepur district

https://ift.tt/3jsJCW0
August 30, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment