Amazon

Sunday, August 30, 2020

कारोबारी के घर चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार!

मोती नगर इलाके में होजरी कारोबारी के घर से 60 तोले सोना और 2 लाख कैश चोरी करने वाली नौकरानी सुनीता को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे रिकवरी करवाने में जुटी है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की, क्योंकि उक्त मामले में वह प्रेस काॅन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद सभी खुलासे होंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी की चंडीगढ़ लोकेशन मिलने के बाद वहीं रेड कर पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

हालांकि अभी उसे लुधियाना नहीं लाया गया, क्योंकि उससे काफी कुछ उगलवाना बाकी है। एसएचओ सिमरनजीत कौर ने कहा कि मामला ट्रेस करने के काफी करीब है। एक-दो दिन में आरोपी महिला गिरफ्त में होगी। गौर हो कि तीन दिन पहले नौकरानी सुनीता ने कारोबारी के पूरे परिवार को नशीला पदार्थ दिया और घर से सारा सामान लपेटकर ले गई। जिसमें उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31CRD4q
August 30, 2020 at 04:47AM

No comments:

Post a Comment