बाजार खोलने के ऑड-ईवन फार्मूला के खिलाफ व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। फगवाड़ा गेट में बिजली और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की मार्केट बंद रही। जबकि व्यापारियों ने एकत्रित होकर सरकार से मांग की है कि दुकानें हफ्ते में 5 दिन खोली जाएं। इस बीच भाजपा व्यापारियों के साथ आई है।
पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि बेशक दुकानें बंद करने का समय शाम 5 बजे कर दिया जाए, लेकिन ये खुलनी रोजाना चाहिएं। सरकार का 2 दिन का लॉकडाउन मंजूर है, लेकिन ऑड-ईवन फार्मूला कारोबार तबाह कर देगा। भंडारी ने कहा है कि डीसी व्यापारी वर्ग की मीटिंग बुलाएं और उनकी दिक्कतें सुनकर फैसला लें।
फगवाड़ा गेट में व्यापारी संगठनों के मेंबर जुटे थे। ट्रेडर्स फोरम के डेलीगेट बलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि सरकार अपने सारे टैक्स बराबर वसूल रही है। मिशन फतेह में सरकार ने केवल पैसा एकत्रित करने का मिशन पूरा किया है। सरकार खुद आमदनी कर रही है, लेकिन व्यापारी को कारोबार से रोक दिया है।
सरकार ऑड-ईवन फार्मूले को वापस ले। बाजार लगातार 5 दिन खोले जाएंगे, बेशक इनके खोलने का समय डेढ़ घंटा कम किया जाए। फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सुरिंदर पाल सिंह, सुमित कुमार, कमल कुमार, भूपिंदर सिंह लक्की, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हफ्ते में 3 दिन की जगह 5 दिन दुकान खोलने दी जाए : कपड़ा व्यापारी
द जालंधर होलसेल क्लॉथ डीलर एसोसिएशन द्वारा बाजार पीर बोदला में मीटिंग की गई। प्रधान रमन अरोड़ा ने अध्यक्षता की। दुकानदारों ने समस्याओं पर चर्चा की और कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों की किसी तरह की सहायता नहीं की गई। रमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार से विनती है कि हफ्ते में 3 दिन की जगह 5 दिन दुकान खोलने का आदेश दिया जाए, चाहे समय को कम कर दिया जाए। यहां मुनीष बजाज, यहां राजिंदर शर्मा, बिट्टू धीर, गोपाल भसीन, इकबार सिंह भसीन, सुभाष सिक्का, सरदार रंजीत सिंह, आशु धीर, अशोक कुमार, गौरव खुराना और रमन पसरीचा आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lhNwTh
August 26, 2020 at 04:46AM
No comments:
Post a Comment