प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ दो पीएसओ भी संक्रमित मिले। मंगलवार को मंत्री ने खुद कोरोना पॉजिटिव की जानकारी देते हुए उनसे मिलने जुलने वालों से भी टेस्ट कराने और होम क्वारेंटीन होने की सलाह दी। मंत्री के संक्रमित पाए जाने के बाद रोडवेज और परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया।
मंत्री के साथ सोमवार को अवैध वाहनों की जांच करने वाले अधिकारी भी अब खुद की जांच करा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार 26 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर सरकार ने सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट करा सदन में आने का फैसला लिया था। इसे लेकर फरीदाबाद के सभी विधायकों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया। 23 अगस्त को बीके अस्पताल की टीम सेक्टर 8 स्थित परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर पहुंची। उसने मंत्री और उनके सभी स्टाफ का दो प्रकार का टेस्ट (रैपिड और आईटीपीसीआर) किया था। रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट तत्काल आ गई थी। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन मंगलवार को आईटीपीसीआर की रिपोर्ट में मंत्री और उनके दो पीएसओ पॉजिटिव पाए गए।परिवहन मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद विभागीय अधिकारियों व रोडवेज अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद नगर निगम की टीम मंत्री के कार्यालय सेक्टर 8 पहुंची और पूरे कार्यालय को सेनिटाइज किया। मेन गेट से लेकर बेडरूम तक सेनिटाइज कर उसे एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। अब जनता की शिकायतें मोबाइल के जरिए सुनी जाएंगी। मंत्री का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों के निर्देशानुसार खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। जनता उनके मोबाइल नंबर या फिर पीए के नंबर 9999064819 पर फोन कर अपनी समस्या बता सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Yxzxiz
August 26, 2020 at 04:59AM
No comments:
Post a Comment