Amazon

Saturday, August 29, 2020

स्कॉलरशिप घोटाले के विरोध में मंत्री धर्मसोत का पुतला फूंका

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के वर्करों ने दलित वर्ग के छात्रों के लिए आए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फंड के 63.91 करोड़ रुपए के घोटाले के विरोध में पंजाब के सामाजिक न्याय सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का पुतला फंूका और नारेबाजी की। अमृतसर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष संजीव कुमार ने मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को बर्खास्त करने और इस घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। संजीव कुमार ने कहा कि दलितों के हक के लिए लड़ने के खोखले दावे करने वाली कांग्रेस सरकार के मंत्री दलितों के लिए आए फंड डकार रहे हैं और सीएम अपने महल में आंखें मूंद कर सोए हुए हैं।

उन्हाेंने कहा कि अगर कैप्टन ने मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को उसके पद से निलम्बित करके कानूनी करवाई न की तो वह आंदोलन और तेज करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी जनार्दन शर्मा, लविंदर बंटी, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर पिंटू, मानव तनेजा, कुमार अमित, ओम प्रकाश अनार्य, मनोहर सिंह, तरसेम पहलवान, राज कुमार, गुरशरण सिंह, अर्जुन मलिक, मनु भगत, ओम प्रकाश कटारिया, सागर, सोहन लाल, उत्तम सिंह कैरों आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Minister Dharmasot's effigy burnt in protest against scholarship scam

https://ift.tt/34H4oge
August 29, 2020 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment