शिराेमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी की मीटिंग 27 अगस्त काे बुलाई गई है। कमेटी के प्रवक्ता कुलविंदर सिंह रमदास ने बताया कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आदेश पर यह मीटिंग बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि मीटिंग एसजीपीसी के प्रधान भाई गाेबिंद सिंह लाैंगाेवाल की अगुवाई में गुरु रामदास मेडिकल काॅलेज वल्ला में 27 अगस्त वीरवार काे हाेगी। इस मीटिंग के दाैरान गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के गायब और रिकाॅर्ड में छेड़छाड़ करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी विचार किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lhNwTh
August 26, 2020 at 05:18AM
No comments:
Post a Comment