Amazon

Saturday, August 29, 2020

एजुकेयर एप-वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न-पत्र जारी

पंजाब प्राप्ति सर्वेक्षण में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थी बेहतर कारगुजारी दिखाएं, इसके लिए शिक्षा विभाग के राज शिक्षा खोज एवं सिखलाई परिषद की ओर से पहली से 5वीं कक्षा के सभी विषयों के पंजाब अचीवमेंट सर्वे में सीखने के परिणामों की बेहतर कारगुजारी के मकसद को मुख्य रखते हुए नमूना प्रश्न पत्र पंजाब एजुकेयर एप के साथ-साथ विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।

डायरेक्टर जगतार सिंह कुलड़िया ने पत्र जारी करते हुए कहा कि पंजाब के तमाम सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की सभी कक्षाओं में पढ़ते विद्यार्थियों का कक्षा के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित सीखने वाले परिणाम संबंधी पंजाब अचीवमेंट सर्वे करवाया जा रहा है। शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार की अगुवाई में इन सीखने वाले परिणामों को ध्यान में रखते हुए पंजाब के अध्यापकों की ओर से विभाग की अगुवाई में नमूने के प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। विदित हो कि शिक्षा विभाग की ओर से पंजाब प्राप्ति सर्वेक्षण संबंधी बेहद गुणवत्तापूर्ण योजना से काम किया जा रहा है।

हर सप्ताह पहली से 5वीं कक्षा के छात्र ऑनलाइन क्विज में ले रहे भाग

डायरेक्टर जगतार सिंह कुलड़िया ने बताया कि अध्यापकों के योग्यता निर्माण प्रोग्राम के लिए वेबिनार, ऑनलाइन सिखलाई प्रोग्राम, स्कूल मुखिया से जिला शिक्षा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठकें, सोशल मीडिया पर प्रचार और अध्यापक-विद्यार्थियों से संपर्क बनाया हुआ है। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पंजाब के सभी अध्यापकों को पंजाब प्राप्ति सर्वेक्षण संबंधी मूल्यांकन पत्रों की बनावट और इसमें शामिल प्रश्नों की विभिन्न किस्मों संबंधी अवगत करवाने के मकसद से यह नमूना प्रश्न मूल्यांकन पत्र पंजाब एजुकेयर एप और शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। इसके साथ ही अध्यापक इन नमूना प्रश्न पत्रों से अगुवाई लेकर अन्य प्रश्न पत्र तैयार करके विद्यार्थियों की दोहराई करवाने को आसानी महसूस करेंगे। इस संबंधी पहले ही हर सप्ताह पहली से 5वीं कक्षा तक के निर्धारित सीखने परिणामों संबंधी ऑनलाइन क्विज में सरकारी स्कूलों के लाखों विद्यार्थी रोचकता से भाग ले रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/32zyrE6
August 29, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment