Amazon

Thursday, August 27, 2020

बारिश से 4 डिग्री गिरा पारा, 3 दिन मौसम रहेगा सुहावना, 20 मिनट की बारिश ने दिलाई शहरवासियों को गर्मी से राहत

पिछले सप्ताह हुई बारिश होने के बाद जहां जिले के लोगों ने कुछ राहत महसूस की थी, वहीं पिछले दो दिन से फिर से गर्मी बढ़ गई थी, जिससे लोग गर्मी से बेहाल थे। बुधवार शाम करीब 20 मिनट हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार तक बारिश और तेज आंधी चल सकती है। शनिवार के बाद फिर से बारिश के आसार हैं। बुधवार को बारिश से पहले दिन का तापमान 32 डिग्री था, जो बारिश के बाद 4 डिग्री गिरकर 26 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, मुकेरियां व शामचौरासी में भी बारिश हुई।

बारिश होने का कारण...अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवा एक्टिव होना

अरब सागर के ऊपर एक बार फिर से पश्चिमी हवा एक्टिव होने पंजाब के उत्तरी भागों में बारिश का कारण बनीं। इसके साथ ही राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम भाग में मध्य क्षोभमंडल में कम दबाव के चलते पाकिस्तान और भारत के इलाकों में अभी तीन दिन और भारी बारिश की संभावना है। मैसम विभाग के अनुसार पंजाब के उत्तरपूर्वी हिस्सों के साथ-साथ दक्षिणपूर्ण भागों जैसे गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर के इलाके में दो स्पैल में 7 सेंटीमीटर के करीब बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 degrees Celsius due to rain

https://ift.tt/2YG6EAO
August 27, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment