जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की एक दिन में 20 मौतें हुई। इसमें से 17 मरीज लुधियाना और 3 बाहरी जिलों से हैं। जिले में कुल 340 मौतें सिर्फ अगस्त के 29 दिन में ही हुई। जिले में अब तक कुल 469 मौतें (लुधियाना-बाहरी जिलों से) हो चुकी हैं। यानी कुल मौतों में से 72.49% मौतें 29 दिनों में हुई हैं, जोकि चिंताजनक स्थिति है।
पहले से कई बीमारियों से पीड़ित मरीजों का समय पर टेस्टिंग न कराना, अस्पताल में देरी से रिपोर्ट करना या घर पर ही इलाज करने की कोशिश करने के चक्कर में केस बिगड़ रहे हैं। हैं। अगस्त के 29 दिनों में हुई मौतों में 107 मरीज शुगर, 88 मरीज बीपी, 30 मरीज दिल और दिल की बीमारियों, 15 मरीज गुर्दे और 4 मरीज हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। इसके अलावा अन्य मरीज फेफड़े, कैंसर, लीवर जैसी अन्य कई समस्याओं से पीड़ित थे।
308 नए मामले, 40 वेंटिलेटर पर, 207 मरीज डिस्चार्ज
जिले में 308 पॉजिटिव केस आए। इसमें से 272 लुधियाना और 36 बाहरी जिलों-राज्यों से हैं। अब कुल मरीजों की गिनती 10504 हो चुकी है। इसमें से 2552 एक्टिव हैं। अब तक 7571 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। शनिवार को 207 मरीज डिस्चार्ज किए गए। वहीं, अन्य जिलों-राज्यों से संबंधित 1025 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 173 एक्टिव केस हैं। 90 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल 40 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जिले में कुल 86 वैंटिलेटर हैं।
27 हेल्थ वर्कर संक्रमित: 27 हेल्थ केयर वर्कर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा जगराओं थाना सदर के एसएचओ, सेवा केंद्र के दो कंप्यूटर कर्मियों, थाना डिवीजन नंबर 3 के दो पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। वहीं, 3 गर्भवतियों, 3 कैदियों की रिपोर्ट पॉजीटिव रही है। इनफ्लुएंजा लाइक इलनैस के 77, पॉजीटिव मरीजों के संपर्क के 30, ओपीडी के 67 केस पॉजीटिव पाए गए हैं। अन्य केस की ट्रेसिंग बाकी है।
3713 सैंपल लिए: 3713 सैंपल लिए गए
इसमें से 2281 आरटी-पीसीआर, 1418 रैपिड एंटी जैन और 14 ट्रूनेट पर लिए गए। आरटी-पीसीआर के लिए हुए सैंपल्स में 1311 अर्बन और 970 रूरल एरिया से लिए गए। अब तक जिले में 1,19,887 सैंपल्स लिए जा चुके हैं। इसमें से 1,17,606 की रिपोर्ट हासिल हो चुकी है। इसमें से 1,06,755 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एक्टिव केसों में 858 होम आइसोलेशन में हैं। 257 सरकारी और 490 प्राइवेट अस्पतालों में एडमिट हैं। 125 रेपिड रिस्पांस टीमों ने 546 मरीजों की स्क्रीनिंग की।
सबसे उम्रदराज मरीज 96 साल के बुजुर्ग की मौत: 20 मौतों में 13 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल रही। कंटेनमेंट जोन घोषित हैवनली पैलेस में पहली मौत हुई, जोकि अब तक की सबसे उम्रदराज मरीज प्यारे लाल (96) की है, जोकि सीएमसी में एडमिट थे। दीप नगर की मधु टंडन(72), बीआरएस नगर से गुरदीप सिंह(73), मुंडियां कलां से गुरप्रीत सिंह(44), आत्म नगर जगराओं से पुष्पा देवी(75), दुगरी से इंद्र कौर मोंगा(67), राजगुरु नगर से राजिंदर कौर(56), मॉडल टाउन से हरप्रीत कौर(79), राजिंदर भगोत्रा(58), पायल से हरजिंदर सिंह(45), न्यू टैगोर नगर से सुदर्शना गुप्ता(65), महाराज नगर से हल्कु(66), चंद्र नगर से रामसरुप(72), ग्यासपुरा से भुवनेश्वर नाथ पांडे(47), ढोलेवाल से लाल बचन राम(55), न्यू सुभाष नगर से कांता रानी (45), कुंदनपुरी से शोभराम(45) की मौत हुई। अन्य जिलों से संबंधित मौतों में बठिंडा से गुरविंदर सिंह(30), होशियारपुर से सूरज सिंह(44), फतेहगढ़ से पाल सिंह(77) की विभिन्न अस्पतालों में मौत हुई। इसमें 7 मरीज शुगर, 4 हाइपरटेंशन, 1 किडनी, 1 आर्टरी डिजीज, 1 लीवर, 1 कैंसर, 1 फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।
कई बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर खतरा ज्यादा 1 माह तक सतर्क रहें
इस समय मौतें ज्यादा होने का कारण है कि लोग काफी देर से अस्पताल में रिपोर्ट कर रहे हैं। सैंपलिंग भी नहीं करवा रहे हैं। डॉक्टर से कंसल्ट करने के बाद मरीज घर पर ही इलाज की कोशिश कर रहे हैं। मगर विभिन्न बीमारियों से पीड़ित के लिए स्थिति ज्यादा गंभीर है। 85% मौतें भी उन्हीं लोगों की हो रही हैं। अगला एक महीना गंभीर है।
ऐसे में जिनके भी घर में 60 साल से ज्यादा और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोग हैं, उनके परिजनों को चाहिए कि उनसे दूरी बनाकर रखें। बाहर से लौटें तो मास्क पहन कर रखें, हाईजीन का ख्याल रखें। अगर किसी को बुखार, खांसी या शरीर में दर्द जैसे लक्षण हैं तो तुरंत टेस्टिंग करवाएं। देरी न करें। -डॉ. राजेश बग्गा, सिविल सर्जन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3hBLFq6
August 30, 2020 at 04:38AM
No comments:
Post a Comment