Amazon

Sunday, August 30, 2020

पूर्व फौजी ने भाई और मां संग की पत्नी के घर कब्जे की कोशिश, एएसआई-सिपाही को पीटा

जमालपुर के वर्धमान इन्क्लेव में पूर्व फौजी ने सिपाही भाई और मां से मिल पत्नी के घर पर कब्जे की कोशिश की, लेकिन एएसआई और सिपाही ने मौके पर पहुंच रोका तो तीनों ने मुलाजिमों पर ही हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी बुरी तरह पीटा और वर्दी फाड़ दी। शोर सुनकर इलाके के लोग इकट्ठे हो गए। जमालपुर पुलिस ने गांव फतेहगढ़ साहिब के करमजीत सिंह, भाई जोरा सिंह, उनकी मां सुरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई सवरन चंद ने बताया कि मामले में पीड़ित महिला कुलदीप कौर की कुछ साल पहले आरोपी करमजीत सिंह के साथ शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। करमजीत सेना से रिटायर्ड है। उसका छोटा भाई सेना का जवान है। करमजीत और कुलदीप में घरेलू विवाद होने से वह दोनों अलग हो गए। इसके चलते कुलदीप वर्धमान इन्क्लेव में रहती थी। जबकि करमजीत गांव रहता था। करीब सात माह से दोनों में कोर्ट केस चल रहा है।

शिकायतकर्ता एएसआई सवरन चंद अनुसार आरोपियों ने पहले कई बार कुलदीप से झगड़ा किया था। वह तीनों इकट्ठे होकर रात को करीब 11 बजे कुलदीप के घर कब्जा करने की नीयत से आ पहुंचे। कुलदीप ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायतकर्ता अपने साथ सिपाही राकेश कुमार को लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां पर आरोपी प्लॉट में खड़े देख उन्हें झगड़ा न करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने उल्ट बहसबाजी शुरू कर दी।

पहले भी आरोपियों पर मारपीट का केस है दर्ज
जांच अफसर ने बताया कि आरोपियों द्वारा पहले भी कई बार महिला कुलदीप कौर के साथ झगड़ा किया गया था। करमजीत और जोरा के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। जबकि दोबारा उसे इस तरह न करने से रोका गया। लेकिन वह भीड़ इकट्ठी करके कुलदीप के घर आ पहुंचे। आरोपियों की तलाश में रेड की गई। लेकिन वह घरों से फरार हो चुके है। उनकी तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31CRD4q
August 30, 2020 at 05:01AM

No comments:

Post a Comment