Amazon

Wednesday, August 26, 2020

उद्योग मंत्री अरोड़ा, चार विधायकों समेत 1261 पॉजिटिव, 49 की मौत, कुल मौतें 1200 पार, संक्रमितों का आंकड़ा 45,754 पहुंचा

सूबे में मंगलवार काे 1261 नए मरीज मिले और 49 की माैत हुई। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, संगरूर और मोहाली में हालात खराब हैं। मंगलवार को लुधियाना में 10, मोहाली में 7, जालंधर में 6, पटियाला में 5, संगरूर और अमृतसर में 4-4, फिरोजपुर, होशियारपुर, फतेहगढ़, पठानकोट व मानसा में 2-2, गुरदासपुर-फरीदकोट और बरनाला में 1-1 मौत हुई।

कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 45,754 पहुंच गया है। इनमें 31,369 मरीज ठीक हो चुके हैं। 48 नई मौतों के बाद मृतकों की संख्या 1203 हो गई है। उधर, उद्योग मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा, पटियाला के राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कंबाेज, सनाैर के विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, माेगा में निहाल सिंह वाला के आप विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर और जालंधर में नकोदर के विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला भी संक्रमित पाए गए।

मुक्तसर के बादल गांव में शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व सीएम परकाश सिंह बादल का अभी टेस्ट नहीं हुआ है। उनकी रिहायश में 19 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मोगा में विधायक डाॅ. हरजोत कमल की 14 दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है। लुधियाना में पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के तीन बार वाइस चेयरमैन, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सीनेटर के डॉ. सुरेश टंडन की भी कोरोना के चलते मौत हो गई।

किस जिले में कितने मरीज मिले...
लुधियाना 175, नवांशहर 6, मानसा 25, मोगा 21, मुक्तसर 11, फिरोजपुर 51, संगरूर 29, अमृतसर 95, गुरदासपुर 97, होशियारपुर 61, पठानकोट 32, जालंधर 117, रोपड़ 16, फतेहगढ़ 9, फरीदकोट 41, बठिंडा 65, पटियाला 179, मोहाली 132, फाजिल्का 15, कपूरथला 69, बरनाला 15
अब तक 4 कैबिनेट मंत्री आ चुके हैं कोराना पॉजिटिव

  • गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजस्व मंत्री
  • तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, पंचायत मंत्री
  • सुखजिंदर सिंह रंधावा, जेल मंत्री
  • शाम सुंदर अरोड़ा, उद्योग मंत्री

डर: 499 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और 55 वेंटिलेटर पर

सूबे में अभी तक 941939 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 45,754 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 31,369 मरीज ठीक हो चुके हैं। 13,182 का इलाज चल रहा है। इनमें 499 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और 55 वेंटिलेटर पर हैं। मंगलवार को 85 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए। वहीं, जालंधर से 3 मरीज आईसीयू में भर्ती कराए गए। लुधियाना से 8, नवांशहर और होशियारपुर से एक-एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया।

राहत...4,823 मरीज 3 दिन में हुए डिस्चार्ज
राहत की बात है कि पिछले 5 दिनों में रिकवरी रेट में 6% इजाफा हुआ है। 20 अगस्त को रिकवरी रेट 62% के करीब था जो 25 अगस्त को बढ़कर 68.56% तक पहुंच गया है। इसकी वजह पिछले 3 दिनों में 4,823 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। रविवार को 2406, सोमवार को 1829 और मंगलवार को 788 मरीजों को डिस्चार्ज किए गए। अब तक 31,369 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इधर...कोरोना से निपटने के लिए भरे जाएंगे मेडिकल अफसरों के 428 पद

कोरोना से निपटने को कैबिनेट ने मेडिकल अफसरों (स्पेशलिस्ट) के 428 रेगुलर पद भरने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ पहले भरे स्पेशलिस्टों के 107 पदों को भी मंजूरी दे दी है। डाॅ. केके तलवाड़ की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा इंटरव्यू लिए जाएंगे। जिन पदों के लिए भर्ती की मंजूरी दी गई है, उनमें 323 मेडिकल अफसरों (स्पेशलिस्ट) के हैं। नए 428 पदों में से 136 को जिला अस्पताल स्तर पर मंजूर किया गया है।

इनमें 22 पद बच्चों के माहिर, फोरेंसिक मेडिसन और गायनी के लिए 20 -20, माइक्रो बायोलॉजी के 18 पद हैं। सब-डिविजन अस्पतालों में 190 पदों में 39 -39 मेडिसन और गायनी के, 30 चमड़ी रोगों, 29 ईएनटी. और 13 पद एनेस्थीसिया के लिए हैं। कम्यूनिटी सेहत केंद्रों पक्ष से एनेस्थीसिया के 102 पद हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Industry Minister Arora, 1261 positive including four MLAs, 49 deaths, total deaths crossed 1200, the number of infected reached 45,754

https://ift.tt/2EhflKV
August 26, 2020 at 05:08AM

No comments:

Post a Comment