भंगी चो में स्टेडियम के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से लोगों में दहशत का माहाैल है। मृतक कुलदीप सिंह (58) रामामंडी, जालंधर का रहने वाला था और 3 दिन पहले यहां न्यू शास्त्री नगर में रहते अपने जीजा सतनाम सिंह के पास आया था। मृतक के गले में किसी नुकीली चीज से वार के निशान थे, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद शव काे पेड़ से लटकाया गया है।
शव मिलने की सूचना के बाद डीएसपी मुनीश कुमार की टीम माैके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी मनीष कुमार ने बताया कि शव की हालत देखकर पता चलता है कि उसकी हत्या हुई है। जालंधर में रहते मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने न्यू शास्त्री नगर में रहते मृतक के जीजा सतनाम सिंह के बयान दर्ज कर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
कुलदीप का हो गया था तलाक, पैसों के लेन-देन की भी बात आई सामने
थाना मॉडल टाउन के एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि न्यू शास्त्री नगर के सतनाम सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि मृतक रिश्ते में उसका साला लगता था। 35 साल पहले उसकी शादी हुई थी। बच्चा न हाेने के चलते उसकी पत्नी के साथ अनबन रहने लगी और शादी के 8 साल बाद तलाक हो गया।
इस बीच उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन उसकी दूसरे पति के साथ भी नहीं बनी, जिसके चलते उसने उसको भी छोड़ दिया और दोबारा कुलदीप सिंह के साथ आकर रहने लगी। अकसर वह उसको छोड़कर कही चली जाती थी। 3 दिन पहले कुलदीप सिंह उसके पास यहां आया था, लेकिन मंगलवार को वह अचानक घर से चला गया। कुलदीप का किसी के साथ पैसों का लेन-देन भी था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2D1kSo6
August 27, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment