Amazon

Friday, August 28, 2020

सीवरेज के काम के चलते गलियों की हालत जर्जर, लोग परेशान

वार्ड नंबर-49 में सीवरेज का कार्य शुरू किए जाने के कारण गलियों को उखाड़ दिया गया है। इस कारण लोगों को अपने घरों को जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुखराज, दलबीर सिंह, दीपू, सुनील आदि ने बताया कि यदि कारपोरेशन को सीवरेज का काम शुरू करना था तो वह मानसून सीजन निकलने का इंतजार कर लेते। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही नई गलियां बनाई गई हैं और अब उन्हें सीवरेज डालने पर उखाड़ दिया गया है।

गत दिवस हुई बारिश के कारण गली में पानी भर गया है तथा गली में कीचड़ हो गया है, जिस कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने निगम अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि सीवरेज के कार्य को कुछ देर के लिए रोक दिया जाए और बरसात सीजन खत्म होने के बाद शुरू किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The condition of the streets is bad due to sewerage work, people are upset

https://ift.tt/2YIFyZP
August 28, 2020 at 04:50AM

No comments:

Post a Comment