सरकार ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सोमवार-मंगलवार को बाजार की दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद करने के अपने आदेश को वापस ले लिया है। चीफ सेक्रेट्री केशनी आनंद अरोड़ा की ओर से रविवार को आदेश वापस लेने का पत्र जारी किया है। अब अन्य दिनों की तरह ही बाजार खुलेंगे। हरियाणा में भी अनलॉक-4 में केंद्र सरकार की गाइड लाइन को हूबहू लागू किया गया है।
प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से 21 अगस्त को हर शनिवार-रविवार को पूरे राज्य में बाजारों की दुकानें, शॉपिंग और सरकारी-प्राइवेट ऑफिस बंद रखने के आदेश जारी किए थे। लेकिन व्यापारियों का विरोध होने पर दो दिन पहले ही यह बंद शनिवार-रविवार के बजाए सोमवार-मंगलवार का तय किया गया।
अब अनलॉक-4 में नई व्यवस्था है कि कोई भी राज्य बिना केंद्र के सलाह के लॉकडाउन नहीं कर सकता है। ऐसे में राज्य सरकार ने सोमवार-मंगलवार के बंद के आदेश वापस ले लिए हैं। गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि संक्रमण में ब्रेक लाने के लिए सप्ताह में दो दिन बाजार बंद किए थे। अब केंद्र की नई गाइड लाइन के अनुसार बंद नहीं किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3luWhJH
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment