Amazon

Saturday, August 29, 2020

गैंगस्टर रछपाल का रिमांड 3 दिन बढ़ा

तरनतारन पुलिस ने भिखीविंड थाना के एएसआई मलकीत सिंह पर गोली चलाने वाले गैंगस्टर रछपाल सिंह व उसके साथी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां पुलिस की मांग पर कोर्ट ने आरोपियों का रिमांड तीन दिन के लिए बढ़ा दिया। रछपाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके साथी अलगो कलां निवासी बलजीत सिंह सोना के घर पर छापेमारी करके एक डबल बैरल गन, 19 कारतूस, 1 मोबाइल, एक डोंगल बरामद की है। इसके अलावा पुलिस रछपाल के करीबी तेजिंदर सिंह तेजा को पटियाला जेल से तीन दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी।
गैंगस्टर रछपाल सिंह के खिलाफ अमृतसर, तरनतारन, मोहाली के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के 8 केस दर्ज हैं। वहीं पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों को भी पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि 24 अगस्त को गांव पूहला से एक बाइक चोरी के केस की तफ्तीश करके लौट रहे एएसआई मलकीत सिंह ने बुलेट सवार रछपाल सिंह और उसके साथी को शक के आधार पर रोका था। वहीं पूछताछ के दौरान एएसआई और होमगार्ड जवान रणजीत सिंह पर 5 फायर किए गए थे। इसमें से एक गोली एएसआई की जांघ में लगी थी, लेकिन घायल होने के बावजूद एएसआई ने होमगार्ड जवान की मदद से गैंगस्टर रछपाल को काबू कर लिया था, वहीं उसका दूसरा साथी भाग निकला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/32zyrE6
August 29, 2020 at 04:45AM

No comments:

Post a Comment