एयरफोर्स के पास कबाड़ मार्केट के दुकानदारों ने टूटी सड़क को लेकर रोष जताया। मार्केट के प्रधान राकेश कुमार पप्पी, जनरल सेक्रेटरी रोहित कुंद्रा, बबलू, पूर्ण राकेश कुमार, सुनील, अश्विनी शामा, बिट्टू, हरदेव सिंह, राकेश पप्पू आदि दुकानदारों ने कहा कि कबाड़ मार्केट में सीवरेज, पीने का पानी, लाइटों की पहले ही समस्या है।
ऊपर से सड़क टूटी होने से बरसात के दिनों में छप्पड़ का रूप धारण कर लेती है। मार्केट में मूलभूत सुविधाएं न होने से दुकानदारों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह लेकर कई बार इस मांग को लेकर आवाज उठा चुके हैं, लेकिन मार्केट में दुकानदारों को आ रही समस्या को लेकर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि अगर उनकी इन समस्याओं को जल्द हल नहीं करवाया गया तो मजबूरन मार्केट के दुकानदारों को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक और कोरोना के चलते मंदी झेल रही है, वहीं टूटी सड़क को लेकर परेशान होना पड़ रहा है।
दुकानदारों ने मांग की कि टूटी सड़क को बनवाया जाए और मार्केट में सीवरेज और पीने का पानी की समस्या को भी हल करवाया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34EvtAF
August 28, 2020 at 04:42AM
No comments:
Post a Comment