Amazon

Sunday, August 30, 2020

किचन वेस्ट से 60 दिनों में तैयार करें जैविक खाद, खाद को हर सप्ताह लकड़ी की छड़ी से हिलाते रहें ताकि हवा लगती रहे, मैटीरियल सड़ने न पाए

नगर कौंसिल की तरफ से जहां समय-समय पर शहर निवासी को सफाई संबंधित सहयोग करने, डस्टबिन का इस्तेमाल करने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, अपने वेस्ट को वेस्ट कलेक्टर को देने, कचरे को इधर-उधर सड़काें पर न फेंकने संबंधित जागरूक किया जा रहा है, वहीं नगर कौंसिल की तरफ से शहर से इकठ्ठा किए कचरे से अपनी, अलग-अलग कम्पोस्ट पिट्टों द्वारा जैविक खाद तैयार की जा रही है।

यह जानकारी देते सैनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह और गुरिन्दर सिंह ने बताया कि कार्य साधक अफसर परमिन्दर सिंह सुखीजा के दिशा-निर्देशों के तहत शहर को साफ सुथरा और कचरा मुक्त बनाने में नगर कौंसिल की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने शहर निवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिनके पास अपनी छत पर थोड़ी जगह है, वह अपने घरेलू कचरे (किचन वेस्ट) से घर के अंदर ही अलग तरीकों से जैविक खाद तैयार कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि खाद तैयार करने के लिए एक पुराना लकड़ा या प्लास्टिक का बक्सा लो। इस बक्से के आस-पास हवा के लिए छेद कर दें। बक्से को छत या गार्डन में रखें इस बक्से के अंदर किचन से बचा हुआ रोजमर्रा का कचरा डालते रहें और हर 7 दिनों बाद इसको लड़की की छड़ी से हिलाते रहें। बक्से के भर जाने के उपरांत इसको 45 से 60 दिनों के लिए बंद कर दें और इस तरह करने के साथ इस बक्से में से एक बढ़िया प्रकार की जैविक खाद प्राप्त की जा सकती है।

परमिन्दर सिंह सुखीजा ने कहा कि जो भी शहर निवासी होम कम्पोस्टिंग अपनाएगा या अपना रहा है, वह नगर कौंसिल को जरूर सूचित करे जिससे नगर कौंसिल की तरफ से उसका बनता सम्मान किया जाए। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक इस मुहिम में योगदान डालें। सैनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि शहर में 500 से अधिक घरों में लोग अपने घरेलू कचरे (किचन वेस्ट) से घर अंदर ही अलग तरीकों के साथ जैविक खाद तैयार करके अपने घरों को कचरा मुक्त बनाने में योगदान दे रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prepare organic manure from the kitchen waste in 60 days, stir the manure with a wooden stick every week so that the air keeps coming, the material does not rot

https://ift.tt/3gFU4aR
August 30, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment