Amazon

Sunday, August 30, 2020

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर राष्ट्रपति ने किया कई खेल हस्तियों को सम्मानित, नायब सूबेदार रहे बॉक्सर लक्खा को ध्यानचंद अवॉर्ड

(अमित कुमार) अपने जीवन के कई अहम साल सेना को दिए। खेलों में भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया। हालांकि इतनी प्राप्तियां हासिल करने के बावजूद अब तक लोगों के लिए अंजान से रहे शहर के बॉक्सर और नायब सूबेदार लक्खा सिंह। उन्हें शनिवार को उनके जीवन की उपलब्धियों के लिए ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर राष्ट्रपति ने खेलों में अच्छा प्रयास करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए। इसमें शहर के लक्खा सिंह को भी मान मिला। वे ओलिंपिक्स, एशियन और साउथ एशियन मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं। हालांकि वह अवॉर्ड लेने नहीं जा सके, क्योंकि तबीयत सही ने होने के चलते होम क्वारेंटाइन होने हैं।

इसका उन्हें काफी दुख है। वह अब ठीक होने के बाद ही अवॉर्ड लेने जाएंगे। उनका कहना है कि अब अवॉर्ड की राशि से वह बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के लिए एकेडमी खोलेंगे, यहां उन्हें खेल की बारीकियां सिखाएंगे। उनके मुताबिक उन्हें यकीन है कि वह बेहतरीन खिलाड़ी तराशेंगे, जो सबका नाम रोशन करेंगे।

तंगहाली के कारण मजदूरी भी करनी पड़ी
लक्खा सिंह लुधियाना में हलवारा के समीप गांव बुर्ज लिटां में पिता मिल्खा सिंह और मां गुरनाम कौर के घर जन्मे थे, जो इन दिनों भी गांव में ही रहते हैं। उनके मुताबिक बचपन में पारंपरिक खेल खेले, फिर आर्मी में जाकर कोच हाकम सिंह से उन्हें बॉक्सिंग सीखने का मौका मिला। उन्होंने बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर में नायब सूबेदार की नौकरी की, जोकि कई साल तक वहां तैनात रहे। उनके मुताबिक जॉब छोड़ने के बाद उनके दिन तंगहाली में गुजरे। इस कारण उन्हें मजदूरी भी करनी पड़ी। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं, जो हमेशा उनकी ताकत बनते हैं।

ओलिंपिक्स समेत एशियन, साउथ एशियन गेम्स में भी चमके

लक्खा ने बताया कि उन्होंने 1983 में खेलने की शुरुआत की। इसके बाद कई मुकाबलों में विभिन्न मेडल जीते। वह 1996 में वर्ल्ड स्तर पर चौथे नंबर पर रह चुके हैं। उन्होंने साउथ एशियन गेम्स 1993 में सिल्वर, एशियन गेम्स 1994 में ब्रॉन्ज, एशियन चैंपियनशिप 1994 में ब्रॉन्ज, साउथ एशियन गेम्स 1995 में गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप 1995 में सिल्वर, साउथ कप कोरिया 1995 में गोल्ड, किंग्स कप बॉक्सिंग 1997 में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 1996 में अटलांटा ओलिंपिक में भी शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
President honored many sports personalities on National Sports Day, Dhyanchand Award to boxer Lakkha, who was the Chief Minister

https://ift.tt/2D93uxI
August 30, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment