कोरोना के चलते लगातार पॉजिटिव केसों और मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को फिरोजपुर में 24 और मुक्तसर में 14 नए पॉजिटिव केस मिले। वहीं दोनों जिलों में कोरोना से चार लोगों की मौत भी हो गयी। जानकारी के अनुसार बुधवार को 24 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1680 हो गई है तो वहीं 2 मरीजों की मौत हो जाने से जिले में मृतकों की संख्या 28 हो चुकी है।
अब नए आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 1 इंटरनेश्नल ट्रैवलर, 1 दिल्ली ट्रैवलर, एक गर्भवती महिला, एक डाॅक्टर व एक हेल्थ वर्कर शामिल हैं। बुधवार को जिले में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई जोकि बाहरी जिलाें के अस्पतालों में उपचाराधीन थे।
इसके अलावा नए आए 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में गांव बघेल सिंह वाला निवासी 68 वर्षीय इंटरनेशनल ट्रैवलर, साई इंक्लेव रखड़ी रोड निवासी 32 वर्षीय दिल्ली ट्रैवलर, रिखी कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय गर्भवती महिला, सन्नी इंक्लेव जीरा रोड निवासी 43 वर्षीय डाॅक्टर, 36 गली फिरोजपुर निवासी 36 वर्षीय हेल्थ वर्कर शामिल है।
सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कर सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब जिले में कुल 1680 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 823 लोग घरों को लौट चुके हैं तो 28 की मौत हो चुकी है। अब जिले में 829 एक्टिव केस हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। बुधवार को जिले के विभिन्न अस्पतालों से 251 मरीजों को अपने घरों में भेजा गया है।
मुक्तसर में अब तक कोरोना से 8 लोगों की हो चुकी है मौत
बुधवार को मुक्तसर जिले में कोरोना पॉजिटिव 14 नए केस आए हैं, जबकि 52 मरीज ठीक होकर घर चले गए। बताया कि अब तक 21596 लोगों के सैंपल लिए गए है। जिसमें से 19092 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 280 लोगों की रिपोर्ट बुधवार को आई। जिसमें से 266 लोग कोरोना निगेटिव पाए गए तथा 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
डॉ. सिंह ने बताया कि अब जिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 712 हो गई है। बुधवार को 52 मरीज ठीक होकर अपने-अपने घरों को गए हैं तथा अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 457 हो गई तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 247 है। पॉजिटिव मरीजों में चार मरीज मुक्तसर के, सात मरीज मलोट के, एक मरीज समाघ गांव का, एक गांव फत्तनवाला का तथा एक मरीज गांव जस्सेआना का है। डॉ. सिंह ने लोगों को अपील की है कि वह प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का अधिक से अधिक पालन करें।
मुक्तसर जिले में 247 एक्टिव केस 21596 के लिए जा चुके हैं सैंपल
जिले में लगातार कोरोना अपने पैर लगातार पसारता जा रहा है, जिसके चलते बुधवार को कोरोना से 2 और बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई, जिससे अब तक जिले में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 8 हो गई हैं। अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की गिनती 712 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 247 है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. एचएन सिंह ने बताया कि बुधवार को कोरोना से मुक्तसर की रहने वाली 2 महिलाओं मौतें हुई हैं, उनमें से एक महिला जोकि की गांधी नगर की रहने वाली थी 24 अगस्त को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट अपना चेकअप करवाने गई थी, जहां पर उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे वहीं कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया गया था।
सांस लेने में तकलीफ के चलते उक्त महिला ने 25 अगस्त शाम को दम तोड़ दिया, वहीं दूसरी महिला (77) जोकि मुक्तसर के मोहन लाल स्ट्रीट की रहने वाली थी को मंगलवार को सांस की तकलीफ चलते उसका परिवार उसे बठिंडा एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उक्त महिला को उसका परिवार देर शाम मुक्तसर सिविल अस्पताल में ले आया, जहां पर उसे सांस लेने में ज्यादा तकलीफ के चलते बुधवार सुबह गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा था कि इस दौरान उक्त महिला की मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lqwS46
August 27, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment