बुधवार को भास्कर की खबर पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने दसूहा के अंतर्गत पड़ते गांव बहि विधिया में सड़क किनारे एक व्यक्ति द्वारा विभाग की जगह पर करवाए जा रहे निर्माण को रोक दिया। विभाग ने नायब तहसीलदार को विभाग की जगह की निशानदेही की सिफारिश की है।
उधर, कंडी नशा मुक्त संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान सुभाष चंद्र ने अधिकारियों द्वारा निशानदेही के बाद कार्रवाई के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया। एसडीओ तरसेम सिंह का कहना था कि उक्त निर्माण को रुकवाकर नायब तहसीलदार से निशानदेही की सिफारिश की गई है। इसके बाद ही निर्माणकर्ता पर विभाग कानूनन व उचित कार्रवाई करने में सक्षम होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lhNwTh
August 27, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment