एलीमेंट्री टीचर यूनियन ने अपनी मांगाें काे लेकर शुरू की भूख हड़ताल शुक्रवार काे तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन तरसिक्का ब्लाॅक से जत्थेबंदी के नेता डाॅ. गुरप्रीत सिंह सिद्धू और लवप्रीत सिंह की अगुवाई में सर्बजीत सिंह तरसिक्का, शिवजीत शर्मा, साहिब सिंह, जसविंदर सिंह, कंवलजीत सिंह, बख्शीश सिंह, जसपाल सिंह, गुरदेव सिंह अाैर हरजीत सिंह भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे।
जत्थेबंदी के नेता सुधीर ढंड, परमबीर सिंह राेखे और डाॅ. गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी की लापरवाही के कारण काफी समय से जिले में हेड टीचर और सेंटर हेड टीचराें की तरक्की नहीं हो पाई है, जिसका खमियाजा सैकड़ों अध्यापकाें काे भुगतना पड़ रहा है। शिक्षा दफ्तर में राेस्टर रजिस्टर तक तैयार नहीं किया गया है। अधिकारियाें ने अपने रवैये में सुधार न किया ताे संघर्ष तेज होगा। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर काे प्रदेशभर से यूनियन वर्कर अमृतसर पहुंचकर शिक्षा अधिकारी के घर का घेराव करेंगे। इस माैके नवदीप सिंह, सुखदेव सिंह वेरका, प्रमाेद सिंह, हतिंदर सिंह लक्की, अमन पवार, रमनदीप काहलाें आदि शिक्षक माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34MrMsP
August 29, 2020 at 04:49AM
No comments:
Post a Comment