Amazon

Saturday, August 29, 2020

जमीन को कब्जामुक्त कराने पहुंची जेसीबी के आगे पत्थर लेकर खड़ी हो गईं महिलाएं

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने शुक्रवार को 35 साल बाद इलाका विकास स्कीम के सामने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, कबीर पार्क को कब्जे में ले लिया। यहां 32 परिवार स्थाई निर्माण करके रह रहे थे। शुक्रवार सुबह इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा और पुलिस के साथ कबीर पार्क पहुंची तो वहां रह रहीं कई महिलाएं हाथों में पत्थर उठाकर खड़ी हो गईं। लेडीज पुलिस उन महिलाओं को पकड़कर कबीर पार्क चौकी ले गई। इससे पहले भी ये महिलाएं कार्रवाई के लिए पहुंची जेसीबी के आगे खड़ी हों गई थीं। एसीपी लाइसेंसिंग एंड सिक्योरिटी नरिंदर सिंह, एसएचओ इस्लामाहबाद अनिल शर्मा ने कब्जाधारियों को बात कर उन्हें समझाया और मामला शांत किया इसके बार फिर से कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।
ट्रस्ट के अधिकारियों के मुताबिक कब्जाधारियों को 5-6 बार जगह खाली करने के लिए चेतावनी दी थी। दो बार जगह खाली भी करवाई गई, लेकिन ये लोग कोर्ट से स्टे लेकर लौट आए। अब कोर्ट का फैसला ट्रस्ट के हक में आया तो कब्जा लिया गया। कार्रवाई से पूर्व कब्जाधारियों के कुछ लोगों को बुलाकर समझौते हुए। कार्रवाई में सहयोग की अपील की। कार्रवाई के दौरान ट्रस्ट ने कब्जाधारियों का सामान उनकी बताई जगह पर भी पहुंचाया। इस मौके पर ट्रस्ट के एक्सईएन रविंदर कुमार एसडीओ सुखदेव राज, एसडीओ अमनदीप सिंह, एसडीओ विपन कुमार, जेई जगजीत सिंह, मनदीप सिंह, अनुराग शर्मा, शमशेर सिंह, जसपाल सिंह (लेबर 45 सरकारी प्लस प्राइवेट) मौजूद रहे।

6.30 घंटे की कार्रवाई के बाद खाली हुई जमीन
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम ने सुबह 10.30 बजे दो जेसीबी की मदद से स्थायी कब्जे हटाने शुरू किए। इस दौरान कई परिवार वहां से नहीं हटने की जिद्द पर अड़े रहे। ट्रस्ट के एक्सईएन ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना बेसिक सर्विस फार अर्बन पुअर के तहत झुग्गी-झोंपड़ी वालों को अलाट किए गए हैं। उन्होंने लिस्ट में नाम देखकर इनमें से कई परिवारों को उनके फ्लैट नंबर बताते हुए, वहां जाने को कहा। पुलिस ने भी समझाया कि ट्रस्ट खुद अपनी ट्रालियों में उनका सामान जहां वह कहें छोड़ आएगा, वे लोग कार्रवाई में सहयोग दें। इसके बावजूद ज्यादातर महिलाएं ही वहां से नहीं हटने की जिद्द पर अड़ी रहीं। वहीं शाम 5 बजे कब्जाधारियों से जगह खाली करवाई गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women stood with stones in front of JCB to seize the land

https://ift.tt/3lxqFDw
August 29, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment