बुधवार को डीएफओ पठानकोट डॉ. संजीव कुमार तिवारी ने वन विभाग की ग्रीन इनिशिएटिव ऑफ पठानकोट फॉरेस्ट डिवीजन पत्रिका का विमोचन किया।
पत्रिका में पठानकोट वन विभाग द्वारा शहर के हरित आवरण और जैव विविधता को बढ़ाने के लिए की गई विभिन्न नवीन पहलों को शामिल किया गया है।
इसमें विभिन्न अतिक्रमण विरोधी अभियान, एसएचजी के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, राजमार्गों के किनारे वृक्षारोपण, यूबीडीसी नहर के साथ सौंदर्यीकरण परियोजनाएं और एमबी लिंक, धार और शहर के अन्य प्रकृति पार्कों में कला, प्रकृति जागरूकता शिविर के विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। डीएफओ ने बताया कि पत्रिका का उद्देश्य लोगों में ग्रीन स्पेस रखने के महत्व और पारिस्थितिक संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस मौके पर डिप्टी डीएफओ नवदीप अग्रवाल, रेंज अधिकारी पठानकोट, रेंज अधिकारी धार और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ELAEnt
August 28, 2020 at 04:47AM
No comments:
Post a Comment