Amazon

Thursday, August 27, 2020

मुलाजिमों ने फूंकी सूबा सरकार के लारों की पंड, जल स्रोत प्रबंधन और विकास निगम के मुलाजिमों ने मांगें मनवाने के लिए खोला मोर्चा

पंजाब जल स्रोत प्रबंधन और विकास निगम के मुलाजिमों की तरफ से पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन (टेवु) के यूनिट प्रधान राज कुमार की अगुवाई में ट्यूबवेल सर्कल के आगे पंजाब सरकार के झूठे लारों और वादों की पंड फूंककर पिट सियापा किया गया। प्रदर्शन कर रहे मुलाजिमों को प्रदेश इकाई के कन्वीनर सतीश राणा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में 24 से 28 अगस्त तक सरकार खिलाफ संघर्ष किया जा रहा। धरने मुजाहरे और अर्थियां फूंकी जा रही हैं। अब 16 से 30 सितंबर तक पूरे पंजाब में मुलाजिमों और पेंशनर्स द्वारा भूख हड़ताल की जाएगी।

जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
सतीश राणा ने मांग की कि सरकार तनख्वाह व भत्तों में की गई कटौतियों को बहाल करे, संघर्ष कर रहे मुलाजिमों पर दर्ज पर्चे रद्द किए जाएं, पुनर्गठन के नाम पर अदारों में छंटनियों को बंद किया जाए, हर तरह के कच्चे मुलाजिम पक्के किए जाएं, आदि मांगों को पूरा न किया गया तो 19 अक्टूबर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस संबंध में उक्त संघर्ष के बारे में पहली सितंबर को सारे जिलों में मीटिंग की जा रही है। इस मौके पससफ के अमरजीत ग्रोवर,राकेश कुमार, राजेश कुमार खन्ना, विशाल ठाकुर, मक्खन लाल, अमरावती, माता देवी, शरणदीप कौर,सुखविंदर कौर,अनीता, सुरिंदर कौर, प्रमोद, हरप्रीत सिंह आदि माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Employees burnt the diocese of the government, water source management and development corporation's employees opened a front to meet the demands

https://ift.tt/3hyl65g
August 27, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment