Amazon

Wednesday, August 26, 2020

अब दिव्यांगों को भी हर माह 2 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगा गेहूं, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी किए आदेश

नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत अब बीपीएल कार्ड धारकों के साथ-साथ दिव्यांगों को भी सस्ता अनाज मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को आदेश भी जारी किए हैं। अभी पंजाब में इस योजना के तहत नीले कार्ड धारकों को 2 रुपए प्रति किलो गेहूं दिया जाता हैं। सरकार दाल और चावल भी सस्ते दाम पर देती है। योजना काप लाभ लेने के लिए दिव्यांगों को अब फूड सप्लाई विभाग के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। केंद्र के आदेश पर अब सभी दिव्यांगों का सस्ता अनाज पाने के लिए कार्ड बनेगा।

सरकार की योजना से दिव्यांगों के हितों के लिए काम कर रहे लोग खुश हैं। दिव्यांगों के लिए नीति निर्माण सुझाने वाले सलाहकार बोर्ड के एक्सपर्ट मेंबर अमरजीत सिंह आनंद ने कहा कि दिव्यांगों से उनका दिव्यांग होने का सर्टिफिकेट लेने की बजाय केवल काउंटर सिग्नेचर से ही अधिकारी उन्हें सुविधा से जोड़ें। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को लेटर जारी कर कहा है कि सभी मुख्य सचिव संबंधित जिला प्रशासन को योजना का पालन करने के लिए कहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।

https://ift.tt/3hvjVTU
August 26, 2020 at 05:21AM

No comments:

Post a Comment