लद्देवाली से सटे कोट रामदास में शनिवार दोपहर 14 साल की लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका साहिबप्रीत कौर का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। बच्ची के परिजनों ने कहा कि लोहे की खाट को खड़ी कर चुनरी से उसने फंदा लगा लिया। बच्ची के पापा हरमिंदर सिंह ने भी तीन साल पहले फंदा लगाकर सुसाइड की थी।
मां ने कहा कि उनकी सुसाइड के समय बेटी 11 साल की थी। उसका पिता से बहुत लगाव था। वह अकसर पापा को फोटो लेकर रोती रहती थी। पापा के गम में बेटी ने यह कदम उठाया है। थाना रामामंडी के एसएचओ सुलखण सिंह ने जांच में सुसाइड की बात सामने आई है। पुलिस लाश का पोस्टमार्टम करवा रही है। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा-174 के तहत रपट दर्ज की है।
मां मनदीप कौर रेस्टोरेंट में जॉब पर गई तो पापा ने फोन कर दी घटना की जानकारी
पुलिस को दिए बयान में मनदीप कौर निवासी कोट राम दास ने बताया कि उसकी शादी हरमिंदर सिंह से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 18 साल की महकप्रीत कौर, 14 साल की साहिबप्रीत कौर और 10 साल का बेटा मन्नत प्रीत सिंह है। छोटी बेटी साहिबप्रीत कौर 9वीं में पढ़ती थी। मनदीप कौर ने कहा कि करीब तीन साल पहले उसके पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली थी। उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
छोटी बेटी का पिता से बहुत ज्यादा लगाव था। वह अकसर पापा को फोटो पकड़ कर रोती रहती थी और उन्हें बहुत याद करती थी। कई बार वह बहुत ज्यादा उदास भी हो जाती थी। मनदीप ने बताया कि वह खुद अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित रेस्टोरेंट में जॉब करती है। इसलिए सुबह काम पर चली गई थी। दोपहर को उसके पापा तीर्थ सिंह सैनी ने फोन करके बताया कि साहिबप्रीत कौर ने लोहे की खाट को खड़ी करके फंदा लगा लिया है।
उसे जौहल अस्पताल ले जा रहे हैं। जब वह अस्पताल पहुंची तो बेटी की मौत हो चुकी थी। मनदीप ने कहा कि बेटी ने अपने पापा के सदमे में सुसाइड की है। किसी का कोई कसूर नहीं है। एसएचओ सुलखण सिंह ने कहा कि तीर्थ सिंह सैनी ने पुलिस को बताया कि दोपहर को उसने लोहे की खाट से बच्ची को लटकते देखा। वह चुनरी के सहारे लटक रही थी। उसे नीचे उतार कर अस्पताल में लेकर गए, जहां पर उसकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ltYWDu
August 30, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment