तहसीलों में हड़ताल के बाद दफ्तर खुलने के पांचवें दिन सर्वर की समस्या खत्म हो गई और पहले की तरह सामान्य तरीके से लोगों के रजिस्ट्रियों का काम अफसरों ने शाम 5 बजे तक निपटाया। शुक्रवार को दोनों ही तहसीलों में 165 अप्वाइंटमेंट आए थे जिनमें 145 दस्तावेज तस्दीक हुए और 20 पार्टियां रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं पहुंचीं। रजिस्ट्री दफ्तर के मुताबिक अमृतसर-2 में 83 अप्वाइंटमेंट आए थे जिनमें 70 रजिस्ट्रियां हुई और 13 मीसिंग रही। जबकि अमृतसर-1 में 82 अप्वाइंटमेंट आए और 75 दस्तावेज तस्दीक हुए जबकि 7 रजिस्ट्रियां पार्टियों के नहीं पहुंचने से मिसिंग रही।
सब रजिस्ट्रार परमप्रीत सिंह गोराया ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण लोग अब परेशान नहीं होंगे उच्च अफसरों से बातचीत कर ठीक करा दिया गया है। सर्वर के कारण उस दौरान जिनकी भी रजिस्ट्रियां रुकी हुई थी हैडऑफिस से निर्देश के बाद उसी अप्वाइंटमेंट पर रजिस्ट्री कर दिया गया है। बता दें कि सरकारी मुलाजिमों ने 6 अगस्त से हड़ताल कर दिया था जिससे सरकारी दफ्तरों में होने वाले काम बंद हो गए थे। इसके बाद जब 24 को हड़ताल खत्म हुई तो काम शुरु हो सका लेकिन हैडऑफिस से ही सर्वर खराब चलने के कारण लोगों की परेशानी बनी हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31DXMNL
August 29, 2020 at 05:04AM
No comments:
Post a Comment