अवैध माइनिंग के आरोप में तीन लोगों को काबू कर उनके खिलाफ थाना चब्बेवाल में मामला दर्ज किया है। एसआई हरप्रीत कौर ने बताया कि उनकी पार्टी गश्त के दौरान गांव सैदपुर पहुंची तो एक ट्रैक्टर-ट्राली जिस पर रेत लदी हुई थी, उसे गांव पड़शोता का सतनाम सिंह चला रहा था ।वह रेत के कागजात नहीं दिखा सका। इस पर उसको गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे मामले में एसआई जरनैल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गांव मखनगढ़ के पास रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्राली जिसे गांव पड़शोता का विष्णु चला रहा था उसे गिरफ्तार किया। वहीं, तीसरे मामले में एसआई अंजू ने बताया कि उनकी पार्टी गश्त पर थी ।इस दौरान वह गांव सैदपुर के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्राली पर रेत लदी हुई थी। उसे गांव पट्टी का बलबीर सिंह चला रहा था। उन्होंने चालक से रेत के दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर सका, जिसके चलते उसको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के वाहन भी जब्त कर लिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3lhNwTh
August 27, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment