रंजिशन ख्वासपुर गांव में 26 अगस्त को 8 हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें बाप-बेटा घायल हो गए। पीड़ित की मां अमरजीत कौर पत्नी चरणजीत कौर निवासी ख्वासपुर ने बताया कि उसके बेटे की लड़ाई निरवेल सिंह के साथ हुई थी, जिसमें उसका बड़ा बेटा जख्मी हो गया है। पीड़िता ने बताया कि 26 अगस्त को पूरा परिवार रात काे खाना खाने के बाद सोने लगा तो घर के बाहर शोर-शराबा होने लगा। जब उसके छोटे बेटे ने घर का दरवाजा खाेला तो निरवेल अपने साथियों के साथ घर में दाखिल हो गया।
हमलावर छोटे बेटे और उसके पति चरणजीत सिंह के साथ मारपीट करने लगे, जिससे दोनों बाप-बेटा घायल हाे गए। शाेर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी माैके से फरार हो गए। उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत थाना गोइंदवाल साहिब पुलिस काे दी। एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि अमरजीत कौर के बयानों पर निरवेल सिंह, कुलविंदर सिंह, फतेह सिंह, रमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, गुरमीत सिंह, मिट्ठू, स्टालनजीत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32zyrE6
August 29, 2020 at 04:54AM
No comments:
Post a Comment