Amazon

Saturday, August 29, 2020

देहाती पुलिस ने मारे छापे, 200 किलो लाहन समेत 13 गिरफ्तार, 59 बोतल और 50 हजार एमएल शराब जब्त

देहाती पुलिस ने नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापे मारे और 13 लोगों को गिरफ्तार किया। 27 अगस्त को राजासांसी पुलिस ने गुरपाल सिंह निवासी दालम से 7500 एमएल शराब, लोपोके पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी चक मिश्री खां थाना लोपोके से 15 हजार एमएल शराब, चाटीविंड पुलिस ने रणजीत सिंह निवासी मंडियाला से 150 किलो लाहन, कंबो पुलिस ने मंगल सिंह वासी भैणी गिल्ला से 6750 एमएल शराब, झंडेर पुलिस ने कुलविंदर सिंह वासी चक्क सिकंदर से 6750 एमएल शराब, अजनाला पुलिस ने बाऊ सिंह वासी डल्ला राजपूतां से 50 किलो लाहन, जंडियाला पुलिस ने जगदीश सिंह वासी बंडाला से 30 बोतल शराब, तरसिक्का पुलिस ने हरप्रीत सिंह वासी मल्लियां से 6750 एमएल शराब, कत्थूनंगल पुलिस ने अनु निवासी गोपालपुरा से 11250 एमएल शराब, मजीठा पुलिस ने शिंदो पत्नी बलविंदर सिंह वासी गांव वडाला से 9 बोतल अवैध शराब बरामद की है।

28 अगस्त को ब्यास पुलिस ने सुखदेव सिंह वासी चीमाबाठ से 15 हजार एमएल शराब, खिलचियां पुलिस ने गुरदेव सिंह निवासी मद्देपुर कालोनियां से 6750 एमएल शराब और राजासांसी पुलिस ने मनप्रीत सिंह निवासी कोहाली से 22500 एमएल अवैध शराब बरामद की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो

https://ift.tt/2QB56Du
August 29, 2020 at 04:52AM

No comments:

Post a Comment