Amazon

Monday, August 31, 2020

ठगी 5 हजार की हो या 50 लाख की, अब विशेष टीम करेगी जांच, पंजाब पुलिस ने साइबर क्राइम रोकने को बनाई रणनीति

पंजाब पुलिस साइबर क्राइम से निपटने के लिए अब विशेष योजना के तहत ही काम करेगी, फिर चाहे यह ठगी पांच हजार की हो या 50 लाख की। इसके लिए विशेष टीम पूरी जांच कर अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाएगी, क्योंकि अन्य राज्यों के साथ पंजाब में भी दिन प्रतिदिन साइबर क्राइम रेट बढ़ रहा है। अब सभी मामलों की जांच विशेष टीम करेंगी, क्योंकि विभिन्न गैंगस्टर्स के भी इसमें शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

पंजाब पुलिस साइबर क्राइम रोक लगाने के लिए अन्य राज्यों के साथ मिलकर काम करेगी। इसके लिए वहां की पुलिस और साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। इन राज्यों में हरियाणाा, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और राजस्थान शामिल है। इनसे पंजाब पुलिस और साइब्रर क्राइम सेल लगातार संपर्क बनाए रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

डीजीपी ने बुलाई एसएसपी की मीटिंग...डीपीपी ने इस विशेष रणनीति पर ठोस तरीके से काम करने के लिए सभी जिलों के एसएसपी और पुलिस कमिश्नर्स की मीटिंग बुला ली है। यह मीटिंग वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिये होगी। इस दौरान विशेष योजना पर चर्चा की जाएगी और सभी 22 जिलों के एसएसपी को दिशा निर्देश जारी कर योजनाबद्ध तरीके से काम करने के बारे में कहा जाएगा, ताकि ठगों की धरपकड़ की जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/34MOzF2
August 31, 2020 at 05:14AM

No comments:

Post a Comment