फरीदकोट के युवक लवप्रीत सिंह की मनीला में गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गांव ढुडी के किसान जगरूप सिंह बराड़ का बेटा लवप्रीत 3 साल पहले रोजगार के लिए मनीला गया था। वहां वह फाइनेंस का काम करता था। उसके परिजनों को वीरवार को सूचना मिली कि लवप्रीत की मनीला में गैंगस्टरों ने गोली मार हत्या कर दी।
परिजनों ने बताया उन्हें बताया गया कि जब मनीला में लवप्रीत को गैंगस्टरों ने गोली मारी तो वहां ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने उनकाे देख लिया। बाद में उनका पीछा किया तो गैंगस्टरों ने उसे भी गाेली मार दी। इससे पुलिसकर्मी की भी माैत हाे गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31BrMtL
August 28, 2020 at 04:51AM
No comments:
Post a Comment