रणजीत एवेन्यू 66 केवी बिजली घर से चलने वाले गुमटाला इलाके की बिजली शुक्रवार को 10 घंटे से ज्यादा समय के लिए बंद रही। इस फीडर का केबल बॉक्स पंक्चर हो गया, जिसे बदलने में कर्मचारियों को सारा दिन लग गया। बिजली बंद होने से निगम के ट्यूबवैल भी नहीं चले और लोगों के घरों में पीने का पानी भी नहीं पहुंचा। इलाकावासियों ने बताया कि बरसात के चलते सुबह 4 बजे ही इलाके की बिजली बंद हो गई।
इसे ठीक करने के लिए पावरकाम के नोडल कंप्लेंट सेंटर नंबर 1912 पर शिकायत की गई। आखिर सुबह 9 बजे बिजली आई और आधे घंटे बाद फिर चली गई। बिजली बंद होने से लोगों के सारे काम अटक गए। शाम के समय पावरकाम कर्मचारियों की ओर से केबल बॉक्स को लगा कर इलाके की बिजली चालू की गई। वहीं पावरकॉम अधिकारियों का कहना है कि इलाके का केबल बॉक्स फटा हुआ था, जिसके कारण बिजली बंद रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32zyrE6
August 29, 2020 at 04:44AM
No comments:
Post a Comment