Amazon

Friday, August 28, 2020

सीएम ने कोरोना को लेकर अफसरों से बैठक की, घर में क्वारेंटाइन मरीजों को दी जाएगी हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन दवा : विनी

सूबे में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीरवार को अधिकारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र के माहिरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की। बैठक में मुख्य सचिव विनी महाजन ने बताया कि सूबे में मृत्यु की बढ़ती दर चिंता का विषय है। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव के साथ बैठक में फैसला किया गया है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन दवा उन कोरोना मरीजों और उनके संपर्क में आने वालों को दी जाएगी जो कि घरों में क्वारेंटाइन किए हैं।

मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार को अभी तक केंद्र से कोरोना के खर्चों के लिए 101 करोड़ ही मिले हैं। केंद्र द्वारा राज्य को मुफ्त पीपीई किटें देना बंद करने से राज्य के लिए साधनों की कमी के चलते परेशानी आ रही है। केंद्र से मिले वेंटिलेटर में खामियां मिलने की रिपोर्ट पर सीएम ने इनकी इंजीनियरों और डॉक्टरों द्वारा बारीकी से जांच किए जाने के आदेश दिए।

शराब के ठेके 6.30 बजे बंद कराने के दिए निर्देश

सीएम ने डीजीपी को निर्देश दिए कि शहरों और कस्बों में शराब के ठेके शाम 6.30 बजे तक सख्ती से बंद करवाएं। यह आदेश 31 अगस्त तक जारी रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों को पत्र लिखकर कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन की पालना यकीनी बनाएं ।

रेस्टोरेंट को होम डिलीवरी के लिए ही खोला जाए

  • डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सुझाव दिया कि रेस्टोरेंट्स को सिर्फ होम डिलीवरी के लिए ही खुलने की इजाजत दी जाए।
  • जिम को फिलहाल बंद रखा जाए।
  • डिस्पोजेबल कपों व प्लेटों के इस्तेमाल को प्रोत्साहन दें। ख़ुद ही दवा लेने के खिलाफ मुहिम शुरू हो।
  • डॉ. तलवार ने बताया कि चार बड़े शहरों में से अमृतसर में आंकड़े निरंतर बढ़ रहे हैं जो चिंताजनक हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM meets officials on Corona, hydroxy chloroquine drug to be given to quarantine patients at home: Winnie

https://ift.tt/2D64Pp3
August 28, 2020 at 05:03AM

No comments:

Post a Comment