बारिश होने पर पूरे शहर में होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कहा कि वह नेशनल हाईवे से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों, सेक्टरों और कॉलोनियों में समुचित निकासी का स्थायी समाधान करें। क्योंकि जलभराव होने से पूरे शहर का जनजीवन ठप्प हो जाता है। पब्लिक अपने घरों में कैद होकर रह जाती है। ये गंभीर समस्या है।
संबंधित विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल कर इसका समाधान करें। उन्होंने पेयजल संकट को लेकर भी निगम अधिकारियों से बात कर प्रमुखता से इस समस्या का समाधान करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा जहां ट्यूबवेल की समस्या है वहां नए लगाकर पानी उपलब्ध कराया जाए। लोगों के सामने पेयजल समस्या नहीं होनी चाहिए। गुर्जर मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस कमेटी की बैठक दो साल बाद हुई है। इसके पहले जुलाई 2018 में हुई थी। इसके बाद लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने के कारण बैठक नहीं हो पाई।
बारिश में सड़कों पर भर गया था तीन-चार फुट तक पानी
20 और 21 अगस्त को 2 दिन लगातार हुई बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया था। बाटा चौक, नेशनल हाईवे पर मैगपाई के सामने, अजरौंदा चौक, सीही मेट्रो स्टेशन के पास, बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के पास एसबीआई शाखा के सामने सेक्टर 55 जेसीबी चौक के सामने, झाड़सेतली कैलगांव फ्लाईओवर के पास सीकरी, एनएचपीसी अंडरपास, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन अंडरपास, सर्किट हाउस रोड, नेहरू कॉलेज, लक्ष्मीनारायण मंदिर सेक्टर 16ए, सेक्टर 15 ए राधास्वामी रोड, साई धाम रोड सेक्टर 16, सेक्टर 28-29 रोड, सेक्टर 11-12 डिवाइडिंग रोड, 12, 14, 15, 16, 17, 18, 19, ग्रीन फील्ड, अशोका एंकलेव, सेक्टर 30, 31, रेलवे रोड, के अलावा रोडवेज डिपो, बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन से सोहना चौक तक, एनआईटी स्थित पर्वतिया कॉलोनी आदि में 3 से 4 फुट तक पानी भर गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2QltQQ6
August 26, 2020 at 04:58AM
No comments:
Post a Comment