कोरोना संकट की स्थिति मद्देनजर गुरदासपुर के 3 इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने एक एप्लिकेशन तैयार किया है। जोकि होटल/रेस्त्रां आदि में कोविड के चलते काफी कारगर सिद्ध होगा।
सॉफ्टवेयर डिवेलपर रोहन धवन, संदीप कुमार और परमवीर सिंह ने बताया कि सॉफ्टवेयर सरकारी की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जो होटल/रेस्त्रां आदि के लिए काफी लाभप्रद साबित हो रहा है।
उन्होंने सॉफ्टवेयर इस ढंग से तैयार किया है कि यदि कोई ग्राहक किसी होटल/रेस्त्रां आदि में आता है तो उसके टेबल पर कोई वेटर आदि ऑर्डर के लिए नहीं आएगा, बल्कि इसके लिए उन्होंने टेबल पर एक बारकोड तैयार किया है, जिसे जैसे ही टेबल पर बैठा ग्राहक अपने मोबाइल स्केन करेगा और उस होटल/रेस्त्रां का पूरा मेन्यू उसके मोबाइल पर खुल जाएगा।
ग्राहक अपनी पसंदीदा ऑर्डर कर सकेगा। इसका सीधा नोटिफिकेशन होटल/रेस्त्रां के किचन कुक के मोबाइल पर जाएगा। कुक ऑर्डर तैयार करने के बाद उसे बाहर बैठे ग्राहक के टेबल पर पहुंचाएगा। इसका शुभारंभ पूर्व फूड सप्लाई अधिकारी बलदेव कृष्ण ने किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2YDTlAA
August 28, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment