Amazon

Thursday, August 27, 2020

ग्राम पंचायत के विकास में रुकावट डालने और सामान चोरी के आरोप में 7 पर केस

थाना मल्लांवाला के अधीन गाव फतेहगढ़ सभरा में ग्राम पंचायत की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्याें में गांव के कुछ लोगों द्वारा रुकावट डालने व गाली-गलौच करके ग्राम पंचायत का सामान चोरी कर अपने कब्जे में करने के अाराेप में पुलिस ने सात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ग्राम पंचायत फतेहगढ़ सभरा और दफ्तर ब्लाॅक विकास पंचायत अफसर मक्खू की तरफ से पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव में गलियां बनाने के चल रहे काम में गांव के मलकीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह उसके भाई अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, बलविन्दर सिंह पुत्र कोहर सिंह, लखवीर सिंह पुत्र गुरा सिंह उसका लड़के गुरसेवक सिंह और सूखा सिंह ने आकर चल रहे काम में रुकावट डालते हुए पंचायत से गाली गलोच किया और ग्राम पंचायत का मटीरियल चोरी करके अपने कब्जे में कर लिया।

इस मामले की जांच कर रहे एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर उक्त सातो आरोपियों के खिलाफ 379,506,427 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3lhNwTh
August 27, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment