श्री गुरु नानक देव जी के पुत्र बाबा श्री चंद जी व बाबा लखमी दास जी का जन्मदिवस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व माता सुलक्खनी जी सेवा सोसायटी की तरफ से इलाके की संगत के सहयोग से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग साहिब सुल्तानपुर लोधी में मनाया गया।
इस मौके पर विशाल गुरमति समागम आयोजित किए गए। कोरोना महामारी के चलते सादे ढंग से समागम करवाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत भाई कंवलजीत सिंह के हजूरी रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
संत बाबा जगजीत सिंह हरखोवाल वालों ने गुरु इतिहास की कथा सुना कर संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा। इस मौके पर संत बाबा सुबेग सिंह कारसेवा वालों की अगुवाई व बाबा जीत सिंह की देखरेख में संगत के लिए पूरा दिन अटूट लंगर लगाया गया।
प्रबंधक कमेटी की ओर से संत जगजीत सिंह व अन्य गणमान्यों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबा जीत सिंह, भाई बख्शीश सिंह आहली, जत्थेदार गुरदयाल सिंह खालसा, भाई रघबीर सिंह, नंबरदार सुलक्खन सिंह, जगपाल सिंह चीमा, तेजवंत सिंह, मनमोहन सिंह, भाई बलजिंदर सिंह, भाई लखवीर सिंह, सरपंच दर्शन सिंह सधूवाल के अलावा अन्य
मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3hAE7DX
August 28, 2020 at 04:53AM
No comments:
Post a Comment