Amazon

Friday, August 28, 2020

बख्शीश सिंह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, गजेंद्र प्रवक्ता और रमित महाजन सह सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त

भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए बख्शीश सिंह को वाइस प्रधान, गजेंद्र सिंह को जिले का प्रवक्ता व रमित महाजन को सह सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने पठानकोट जिला की कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी।

तारागढ़ मंडल के दलबीर सिंह ख्याला, राज रानी, शाम सिंह, भूपिंद्र सिंह व जसवंत सिंह, भोआ मंडल के भूपिंद्र कुमार, पूजा शर्मा, कमल कुमार व रविकांत और नरोट जैमल सिंह मंडल के जोगिंद्र सिंह, तेज राम, बहादुर सिंह, शाम सिंह, भूपिंद्र सिंह, अश्वनी कुमार आशू, घरोटा मंडल के डॉ. अशोक कुमार, सोमनाथ, नीरज सैनी, राजपाल, निर्मल सिंह, डॉ. जगजीवन सिंह, धार मंडल के डॉ. भोपाल सिंह, विवेक सैनी, रूबी खन्ना, भूषण खन्ना, अनिल कुमार, रणजीत सिंह, सुजानपुर मंडल से तरसेम कुमार, यशपाल, कुलदीप राज, त्रिलोक सिंह, राय सिंह, मामून मंडल से पवन कुमार, राजिंद्र अंदोत्रा, विजय कुमार, रमेश लाल, प्रवीन सिंह, राज कुमार, डॉ. बचन लाल, पठानकोट साउथ मंडल से विजय चूनी, सुरेश अरोड़ा, किरण महाजन, विश्वा महाजन, सोमराज, नार्थ मंडल के राकेश गुप्ता, रमन शर्मा, सतीश, अश्वनी अरोड़ा, पवन शर्मा, रामेश शर्मा, अश्वनी जौड़ा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2YDTlAA
August 28, 2020 at 04:44AM

No comments:

Post a Comment