Amazon

Sunday, August 30, 2020

कांचा की फरारी के बाद गिरोह चलाने वाला ‘टैटू’ साथी समेत गिरफ्तार, न्यू शिमलापुरी में फायरिंग मामले में है मुख्यारोपी

न्यू शिमलापुरी इलाके में एक शख्स पर फायरिंग कर घर में तोड़फोड़ करने वाले कांचा गैंग के अरविंदर सिंह उर्फ अमन टैटू और गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 32 बोर का पिस्तौल, जिंदा कारतूस और 54 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। फिलहाल उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को जल्द ही कई नए खुलासे होने की उम्मीद है। साथ ही उसके बाकी साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त को आरोपी शैंकी वर्मा, अमन टैटू, लव, प्रिंस, चिरकुट और 5 अज्ञात ने पीड़ित पवन कुमार के घर पर आरोपियों ने रंजिश के चलते फायरिंग की और तोड़फोड़ कर फरार हो गए थे। इसके बाद आरोपियों पर हत्या की कोशिश का पर्चा दर्ज हुआ। शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अमन और प्रिंस दोनों एक्टिवा पर इलाके में जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर उन्होंने रेड कर काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश से 25 हजार में असलहा लाया था। इससे कई बार फायरिंग भी की। पुलिस उनके बारे में कई अन्य चीजें पता लगाने की कोशिश भी कर रही है।

दो महीने पहले संभाली थी गैंग की कमान

जॉइंट सीपी कंवरदीप कौर के मुताबिक शिमलापुरी में रमनदीप की हत्या के बाद कांचा फरार हो गया। लिहाजा उसके गैंग को ऑपरेट करने वाला कोई नहीं था। इसके चलते दो महीने पहले गैंग की कमान अमन ने संभाल ली, इसीलिए उसने असलहा भी खरीदा। इसे लेकर उसने कई लोगों को दबकाया था। सूत्र बताते हैं कि आरोपी कांचा के साथ लगातार फोन पर टच में था। फिलहाल कुछ मोबाइल नंबरों को पुलिस चेक कर रही है।
जेल में बंद गैंगस्टर के कहने पर चलाई गोली
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी अमन ने का लिंक जेल में बैठे एक अन्य गैंगस्टर के साथ है। उसने पिछले दिनों बस स्टैंड के पास एक हत्या को अंजाम दिया था। उसके कहने पर आरोपियों ने लोहारा के पास फायरिंग की थी, लेकिन मामले की शिकायत नहीं दी गई थी। फिलहाल पुलिस इस एंगल को चेक कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gangster's 'tattooed' fellow arrested along with Kancha's absconding, Chief Minister in New Shimlapuri firing case

https://ift.tt/3joku2w
August 30, 2020 at 04:42AM

No comments:

Post a Comment