गांव पिपरा में 14 साल के नाबालिग की घग्गर दरिया में डूबने से मौत हो गई। नाबालिग अपने पिता के साथ घग्गर पार खेतों में सब्जियां तोड़ने जा रहा था। मंगलवार शाम मंगत राम अपने बेटे वासु को कंधे पर बैठाकर घग्गर दरिया पार कर रहा था। अचानक मंगत राम का पैर फिसल गया और वासु पानी में गिर गया। इसके बाद मंगत राम ने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने बच्चे की तलाश की लेकिन नहीं मिला। बुधवार सुबह 5 बजे वासु का शव 2 किलोमीटर दूर गांव राजगढ़ के पास पानी में तैरता हुआ मिला। वहीं अवैध माइनिंग के चलते नदी में गड्ढे कहां पर हैं और पानी कितना है इसका अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है। इस वजह से मंगतराम का पैर पिसल गया और यह हादसा हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ljPRwZ
August 27, 2020 at 04:31AM
No comments:
Post a Comment